• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

admin by admin
October 18, 2026
in खेल
0 0
0
चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके


Last Updated:October 18, 2026, 15:58 IST

Charles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मेंस एलीट वर्ग में 58 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया और खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु चैंपियन बनीं. दिल्ली की सड़कों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा और महिला वर्ग में अंकिता ध्यानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथनZoom

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मटाटा ने मेंस एलीट वर्ग में मारी बाजी.

नई दिल्ली. केन्या के चार्ल्स मटाटा दिल्ली हाफ मैराथन के मेंस एलीट वर्ग में नया कोर्स रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बने . दिलली की सड़कों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में करीब 40 हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर वर्ष 2020 में इथियोपिया के अमेदेवोर्क वालेलेग्न के बनाए 58 मिनट 53 सेकंड के रिकॉर्ड को एक सेकंड से पीछे छोड़ दिया. यह उनका हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है.

29 वर्षीय चार्ल्स मटाटा (Charles Matata) के लिए यह रिकॉर्ड बेहद खास रहा, क्योंकि दौड़ के दौरान करीब 90 प्रतिशत आर्द्रता और 21 डिग्री सेल्सियस तापमान लंबी दूरी की दौड़ के अनुकूल नहीं था. इससे पहले वह 2023 के सत्र में एक घंटा पांच सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे. इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें विजेता की 27,000 डॉलर यानी करीब 25.64 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा रिकॉर्ड तोड़ने पर 12,000 डॉलर यानी करीब 11.40 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

मटाटा भाइयों का दबदबा और पुरुष एलीट वर्ग
खास बात यह है कि मटाटा के जुड़वां भाई एलेक्स मटाटा ने वर्ष 2025 में 59 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ यह खिताब जीता था. इस साल मई में चार्ल्स मटाटा ने लातविया में रीगा हाफ मैराथन का खिताब भी अपने नाम किया था. पुरुष एलीट वर्ग में कीनिया के धावकों का दबदबा देखने को मिला. सैमवेल न्यामाई मेलू ने 59 मिनट 24 सेकंड के समय के साथ दूसरा और स्टेनली वाइथाका म्बुरू ने 59 मिनट 33 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया.

महिला एलीट वर्ग में वुडिनेश अलेमु का जलवा
महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु (Wudinesh Alemu) ने एक घंटा छह मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी कर चैंपियनशिप अपने नाम की. वहीं, कीनिया की सेलाह बुसिनेई एक घंटा सात मिनट एक सेकंड के समय के साथ दूसरे और सिंथिया चेलंगाट चेपक्वोनी एक घंटा सात मिनट 32 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं.

भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके
भारतीय धावकों ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने एक घंटा पांच मिनट पांच सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. गौरव माथुर एक घंटा पांच मिनट 11 सेकंड के समय के साथ दूसरे और हेमंत कुमार एक घंटा पांच मिनट 37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे. भारतीय महिला एलीट वर्ग में अंकिता ध्यानी ने एक घंटा 12 मिनट 46 सेकंड में दौड़ पूरी कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. सोनिया एक घंटा 14 मिनट 56 सेकंड के साथ दूसरे और भागीरथी एक घंटा 15 मिनट 51 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

लाखों की पुरस्कार राशि
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में कुल 2,75,732 डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई थी. पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय एलीट वर्ग के विजेताओं को 27,000-27,000 डॉलर दिए गए, जबकि भारतीय एलीट वर्ग में शीर्ष तीन स्थान पाने वाले धावकों को क्रमशः 3.50 लाख, 2.50 लाख और 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के इस 21वें सत्र की शुरुआत सुबह 5:18 बजे पुरुष एलीट हाफ मैराथन के साथ हुई थी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 18, 2026, 15:58 IST



Source link

Previous Post

Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके
  • Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News
  • उत्तराखंड बना फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद… अक्षय कुमार और जान्हवी कपूर के बाद जल्द शुरू होगी प्रकाश झा की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग
  • आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।
  • दिल्ली की दम तोड़ती खेल संस्कृति: क्रिकेट के अलावा कहां हैं दर्शक, टूर्नामेंट और भविष्य की ठोस योजना?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    by admin
    October 18, 2026
    0

    Last Updated:October 18, 2026, 15:58 ISTCharles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन...

    Recent News

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    October 18, 2026
    Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

    Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

    October 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News