• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उत्तराखंड बना फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद… अक्षय कुमार और जान्हवी कपूर के बाद जल्द शुरू होगी प्रकाश झा की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग

admin by admin
October 18, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
उत्तराखंड बना फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद… अक्षय कुमार और जान्हवी कपूर के बाद जल्द शुरू होगी प्रकाश झा की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग


Last Updated:October 18, 2026, 16:50 IST

Film Shooting in Uttarakhand: उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा है. राज्य में अक्षय कुमार और जान्हवी कपूर की फिल्मों की शूटिंग के बाद अब प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने जा रही है. फिल्म विकास परिषद द्वारा मात्र 7 दिनों में शूटिंग की अनुमति दी जा रही है. पिछले 5 वर्षों में यहां 1700 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है.

फिल्म हब बना उत्तराखंड: अक्षय-जान्हवी के बाद अब शुरू होगी 'आश्रम 4' की शूटिंगZoom

Film Shooting in Uttarakhand: प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वादियों के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड अब देश-दुनिया के फिल्म मेकर्स का पसंदीदा हब बनता जा रहा है. इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड के अलग-अलग खूबसूरत लोकेशंस पर मौजूद हैं. देवभूमि में सिनेमाई हलचल यहीं थमने वाली नहीं है, आने वाले दिनों में दिग्गज निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ से लेकर कई बड़े विज्ञापनों, साउथ और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी यहां शुरू होने जा रही है.

एफआरआई से लेकर नैनीताल तक चल रही शूटिंग
देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी (FRI) में पिछले दो दिनों से डायरेक्टर अनीस बज्मी, अभिनेता अक्षय कुमार के कई शॉट्स फिल्मा रहे हैं. इससे पहले मसूरी और ऋषिकेश में भी इसी फिल्म के सीन फिल्माए गए. वहीं नैनीताल में भी अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में 17 सौ करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट सिनेमा जगत ने यहां किया है.

7 दिन में शूटिंग परमिशन और आश्रम 4 की तैयारी
नोडल अधिकारी बताते हैं कि रोजाना एक फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है. साउथ से लेकर भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड में होनी है. चाहे वह रीजनल हो या फिर बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री, उत्तराखंड में शूटिंग के लिए परमिशन लेना जरूरी है. 7 दिनों में सारी फॉर्मेलिटी पूरी होने पर शूटिंग की परमिशन दे दी जाती है. अगले महीने से प्रकाश झा अपनी ‘आश्रम 4’ सीरीज की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू करेंगे, जिसकी परमिशन दे दी गई है.

अनीस बज्मी ने की लोकेशंस की तारीफ, नए स्पॉट्स हो रहे तैयार
वहीं दून में शूटिंग कर रहे लेखक और निर्माता अनीस बज्मी ने एक वीडियो के माध्यम से उत्तराखंड की शूटिंग लोकेशंस की तारीफ की. उनका कहना है कि अच्छी बात यह है कि आसानी से शूटिंग के लिए परमिशन मिल जाती है. जबकि उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का कहना है कि देहरादून, मसूरी, हरिद्वार और नैनीताल में अच्छे स्पॉट्स हैं. क्रू बड़ा होता है, तो होटल की उपलब्धता के आधार पर इन्हीं स्पॉट्स को पसंद किया जा रहा है. बाकी सरकार कई अनटच्ड स्पॉट्स को शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार कर रही है.

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिल रहा बढ़ावा
प्रदेश में शूटिंग होने से न सिर्फ कलाकारों को मौका मिलता है, बल्कि फिल्म निर्माण के साथ होटल, परिवहन और कैटरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी बड़ा अवसर मिल रहा है, जो प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रहा है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Location :

Dehradun,Uttarakhand

First Published :

October 18, 2026, 16:50 IST



Source link

Previous Post

आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

Next Post

Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

admin

admin

Next Post
Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके
  • Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News
  • उत्तराखंड बना फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद… अक्षय कुमार और जान्हवी कपूर के बाद जल्द शुरू होगी प्रकाश झा की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग
  • आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।
  • दिल्ली की दम तोड़ती खेल संस्कृति: क्रिकेट के अलावा कहां हैं दर्शक, टूर्नामेंट और भविष्य की ठोस योजना?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    by admin
    October 18, 2026
    0

    Last Updated:October 18, 2026, 15:58 ISTCharles Matata clinched Delhi Half Marathon: केन्या के चार्ल्स मटाटा ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन...

    Recent News

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

    October 18, 2026
    Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

    Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

    October 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News