Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आज से 25 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. माना तो ये भी जाता है कि उनकी ये पहली फिल्म है. लेकिन अब दीया मिर्जा ने खुलासा कर दिया है कि इससे पहले वह फिल्म ‘दीवानापन’ की शूटिंग कर चुकी थी. लेकिन असली पहचान उन्हें इसी फिल्म से मिली थी, लेकिन उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत की कहानी कुछ अलग है.इस फिल्म में उनकी जोड़ी आर माधवन के साथ काफी पसंद की गई थी.
नई दिल्ली. कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पातीं, लेकिन वक्त के साथ वह लोगों की फेवरेट बन जाती हैं. मैडी और रीना की लव स्टोरी वाली ‘रहना है तेरे दिल में’ भी एक ऐसी ही प्रेम कहानी है, जिसकी खूबसूरती को भले ही रिलीज के वक्त सही से नहीं आंका गया था, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा है. लेकिन आज से 25 साल पहले आई उनकी ये पहली फिल्म नहीं थी, इससे पहले ही वह किसी और फिल्म की शूटिंग कर चुकी थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को ज्यादातर लोग फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से ही पहचानने लगे थे. साल 2001 में आई इस रोमांटिक फिल्म में वह आर माधवन के साथ नजर आई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दीया की पहली शूट की गई फिल्म नहीं थी. एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग ‘रहना है तेरे दिल में’ से पहले ही कर ली थी. उनकी पहली शूट हुई फिल्म ‘दीवानापन’ थी.
इस फिल्म से पहले ही वह फिल्म ‘दीवानापन’ की शूटिंग कर चुकी थी. बल्कि इस फिल्म से पहले भी वह ‘ओम जय जगदीश’ साइन की थी. दीया ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह करियर की शुरुआत में ही एक साथ उन्हें तीन फिल्मों के ऑफर मिल गए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीया मिर्जा ने ‘स्क्रीन स्पॉटलाइट’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिले थे. लेकिन सबसे पहले उन्हें ‘ओम जय जगदीश’ फिल्म ऑफर हुई थी.फिर ‘दीवानापन’ और इसके बाद रहना है तेरे दिल में.
दीया ने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ का ऑफर काफी दिलचस्प तरीके से मिला था. उस समय डायरेक्टर अनुपम खेर और एक्टर अनिल कपूर हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की नजर होटल की लॉबी में दीया पर पड़ी. वह मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद अपने घर लौटी थीं और होटल में थीं. यहीं उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिला.
हालांकि, दीया उस वक्त अपने मॉडलिंग करियर के बाद तुरंत फिल्मों में आने को लेकर थोड़ा सोच में पड़ गई. लेकिन अनुपम खेर और अनिल कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय है और वह आराम से फैसला ले सकती हैं.बाद में अनुपम खेर ने उनके पेरेंट्स से जाकर फिल्म में काम करने के लिए उन्हें राज कर लिया.
इसके बाद ‘ओम जय जगदीश’ की शूट के दौरान ही तैयारी के दौरान मशहूर थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान के साथ वर्कशॉप भी की थी. इसी बीच प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने उन्हें देखा और फिल्म ‘दीवानापन’ ऑफर कर दी. फिर ‘दीवानापन’ की शूटिंग पूरी करने के बाद वह दोबारा ‘ओम जय जगदीश’ की तैयारियों में लग गईं. लेकिन बाद में ये रोल तारा शर्मा ने निभाया था. इसके बाद में वाशु भगनानी ने उन्हें ‘रहना है तेरे दिल में’ का ऑफर दिया. उनकी ये फिल्म कल्ट साबित हुई थी.
बता दें इनमें ‘रहना है तेरे दिल में’ दीया मिर्जा की सबसे पॉपुलर फिल्म रही. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरसात स्टार बना दिया था. लेकिन कोई नहीं जानता था कि फिल्मी दुनिया में एंट्री करने से पहले ही वह दो और फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं



