• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विधानसभा राबर्ट्सगंज में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 19, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

विंध्यज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन, सोनभद्र | विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन आयसर एजेंसी के बगल में, कोन मार्केट, राबर्ट्सगंज में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया। तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा० अभिषेक चौबे जी, अधिवक्ता हाईकोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस ने कहा कि विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र में जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का शुभारंभ जनसेवा, जनहित और आमजन को न्यायसंगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, तो उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी और उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराने में यह केंद्र सहायक बनेगा।
अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जनसम्पर्क कार्यालय जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जहाँ आमजन अपनी समस्याएँ रख सकेंगे और संबंधित विषयों पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शोभनाथ गुप्ता जी ग्राम प्रधान करईल ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस कार्यालय की स्थापना से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं एवं कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक स्थानीय संपर्क केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं न्यायसंगत मार्गदर्शन के संकल्प के साथ यह पहल विधानसभा राबर्ट्सगंज में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक पांडेय जी कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच अपना दल एस, जिला उपाध्यक्षगण- विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव सुरेंद्र राजपूत, जिला सचिव – पुष्पराज सिंह पटेल , जिला मीडिया सचिव – नीरज सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच – अंशु तिवारी , जिलाध्यक्ष सहकारिता मंच – अखिलेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष युवा मंच – निलेश सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष युवा मंच – शैलेश सिंह राजपूत , विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज – राकेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच -लवकुश पटेल, जोन अध्यक्ष दक्षीणी जोन कोन- रामकृष्ण गुप्ता, जोन उपाध्यक्ष दक्षिणी जोन कोन- सुनेश गुप्ता, रंजो देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Previous Post

Asian Para Games: 10 मीटर एयर राइफल में मोना ने जीता गोल्ड, अवनि को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Next Post

कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम बृजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में सराहनीय पहल, विशाल भंडारे के साथ एक जोड़े का विवाह संपन्न !!
  • कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल।
  • विधानसभा राबर्ट्सगंज में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य शुभारंभ।
  • Asian Para Games: 10 मीटर एयर राइफल में मोना ने जीता गोल्ड, अवनि को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
  • श्रद्धा दुबे के आवास रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, पिता और सौतेली मां से की आधे घंटे पूछताछ

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम बृजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में सराहनीय पहल, विशाल भंडारे के साथ एक जोड़े का विवाह संपन्न !!

    by Shantosh Mishra
    October 19, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र)। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बीजपुर बाजार की ओर से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते...

    Recent News

    बीजपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम बृजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में सराहनीय पहल, विशाल भंडारे के साथ एक जोड़े का विवाह संपन्न !!

    October 19, 2026

    कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल।

    October 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News