• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, October 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुकुट पूजन के साथ रासलीला का भव्य शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 10, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आगे आई समिति, अन्य छह कन्याओं का खर्च उठाएंगे रामाज्ञा सिंह !!

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर बाजार में शुक्रवार की शाम मुकुट पूजन के साथ भव्य रासलीला का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला के उद्घाटन समारोह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मुकुट पूजन कर किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दुबे, समाजसेवी सतीश जायसवाल, आशीष जायसवाल और शिवम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ और वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का शुभारंभ हुआ।

सत्ता में रहूं या न रहूं, बीजपुर के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा : हरिराम चेरो

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने धार्मिक आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों की सराहना की और आयोजन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजपुर क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता रहा है। वह विधायक रहें या न रहें, क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने बीजपुर से बखरिहवां तक की जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, यदि वह सत्ता में नहीं भी आते हैं, तो पूजा के बाद क्षेत्रीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे। इसके बावजूद समाधान नहीं निकलने पर जनता के साथ मुख्यमंत्री तक जाकर इस समस्या को पहुंचाएंगे।

पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आगे आई समिति, अन्य छह कन्याओं का खर्च उठाएंगे रामाज्ञा सिंह विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने बीजपुर बाजार में वर्षों से रामलीला एवं रासलीला के आयोजन की परंपरा को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि समिति ने विलुप्त होती लोक एवं धार्मिक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने समिति द्वारा पांच गरीब कन्याओं के विवाह कराने की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि समिति कुल 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराने की जिम्मेदारी उठाती है, तो बाकी कन्याओं के विवाह का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

अध्यक्ष ने की जरूरतमंद परिवारों से संपर्क करने की अपील

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समिति की ओर से अब 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आग्रह किया कि यदि वे अपनी बेटियों का विवाह कराने में असमर्थ हैं, तो तत्काल समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करें, ताकि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतवंत सिंह, जसवंत सिंह, लल्लन सिंह, देवधारी गुप्ता, सीताराम शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, बीजपुर बाजार के व्यापारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Previous Post

39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मुकुट पूजन के साथ रासलीला का भव्य शुभारंभ।
  • 39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस
  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मुकुट पूजन के साथ रासलीला का भव्य शुभारंभ।

    by Shantosh Mishra
    October 10, 2026
    0

    पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आगे आई समिति, अन्य छह कन्याओं का खर्च उठाएंगे रामाज्ञा सिंह !! संवाददाता।...

    Recent News

    मुकुट पूजन के साथ रासलीला का भव्य शुभारंभ।

    October 10, 2026
    39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

    39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

    October 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News