• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 29, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत

admin by admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत


Last Updated:September 29, 2026, 14:00 IST

Historical Places in Rampur: रामपुर को अक्सर नवाबों की रियासत के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यहां की पहचान सिर्फ शाही महलों तक सीमित नहीं है. जिले में ऐसी कई ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरें हैं, जिनसे जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं. कहीं नवाबी दौर की भव्य वास्तुकला है तो कहीं सदियों पुरानी आस्था और संस्कृति की झलक मिलती है. रजा लाइब्रेरी की दुर्लभ पांडुलिपियों से लेकर ऐतिहासिक महलों, पुराने रेलवे स्टेशन और प्राचीन मंदिर तक रामपुर में घूमने के लिए कई खास जगहें हैं. जानिए रामपुर की उन धरोहरों के बारे में, जो जिले के इतिहास और पहचान को आज भी जिंदा रखे हुए हैं.

रामपुर का नाम सुनते ही अक्सर नवाबों और उनकी शाही जिंदगी की तस्वीर सामने आती है लेकिन इस जिले की पहचान इससे कहीं बड़ी है. यहां ऐसी ऐतिहासिक इमारतें धार्मिक स्थल और धरोहरें मौजूद हैं जो रामपुर के पुराने दौर से लेकर आधुनिक पहचान तक की कहानी बताती हैं. कहीं नवाबी महलों की भव्यता दिखती है तो कहीं सदियों पुरानी आस्था से जुड़े मंदिर हैं. रजा लाइब्रेरी की दुर्लभ पांडुलिपियां और गांधी समाधि जैसी धरोहरें भी रामपुर को खास बनाती हैं. आइए जानते हैं जिले की ऐसी ही खास जगहों के बारे में.

रामपुर का खासबाग पैलेस नवाबी दौर की शान और शानदार वास्तुकला की पहचान है. करीब 55 एकड़ में फैले इस महल में 205 कमरे बताए जाते हैं. इसकी बनावट में मुगल, इस्लामिक और यूरोपीय शैली का मेल देखने को मिलता है. महल में इटालियन संगमरमर, बेल्जियम के झूमर और म्यांमार की सागौन लकड़ी का इस्तेमाल हुआ था. यहां नवाबों के लिए सिनेमा हॉल, म्यूजिक रूम और बॉलरूम भी बनाए गए थे. उन्नीसवीं सदी में शुरू हुआ इसका निर्माण 1930 में पूरा हुआ और यह उस दौर का पहला एशिया का पहला वातानुकूलित महल है.

लक्खीबाग की खास बात यह है कि इसका नाम ही इसके इतिहास से जुड़ा है. बताया जाता है कि करीब 135 से 140 साल पहले रामपुर के नवाबों ने यहां एक लाख आम के पेड़ लगवाए थे इसलिए इसे लक्खीबाग कहा जाने लगा. शाहबाद क्षेत्र में फैला यह ऐतिहासिक परिसर करीब 230.65 एकड़ में है. इसमें भीतर गांव और मंगोली का रकबा भी शामिल है. इतिहासकार इंडियन नेशनल ट्रस्ट फ़ॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखंड चेप्टर के सह संयोजक काशिफ खान के मुताबिक रामपुर रियासत के पहले नवाब फैजुल्ला खां भी अपनी टीम के साथ इसी क्षेत्र में आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रामपुर की बेनजीर कोठी कभी नवाबों के गर्मियों के निवास और खास मेहमानों की मेजबानी के लिए इस्तेमाल होती थी. इसकी बनावट में मुगल और यूरोपीय वास्तुकला की झलक दिखाई देती है. मेहराब, गुंबद और विशाल बाग इसकी खास पहचान रहे हैं। परिसर में कदम ए रसूल भी स्थित है जिसका धार्मिक महत्व बताया जाता है. यहां कभी संगीत की महफिलें और सांस्कृतिक आयोजन हुआ करते थे. आज यह ऐतिहासिक इमारत जर्जर हालत में है.

रामपुर की गांधी समाधि शहर की ऐतिहासिक पहचान में चार चांद लगाती है. यहां शाम के समय लोग घूमने और शांत माहौल में समय बिताने पहुंचते हैं. खास बात यह है कि दिल्ली के राजघाट के अलावा रामपुर भी उन चुनिंदा शहरों में है जहां महात्मा गांधी की अस्थियों का एक हिस्सा सहेजकर रखा गया है. यही वजह है कि गांधी समाधि रामपुर की ऐतिहासिक और पर्यटन पहचान का खास हिस्सा बन गई है.

रामपुर की रजा लाइब्रेरी देश ही नहीं दुनिया में अपनी दुर्लभ पांडुलिपियों के लिए पहचानी जाती है. यहां करीब 17 हजार पांडुलिपियां और सातवीं से उन्नीसवीं शताब्दी तक की सैकड़ों कुरान की प्रतियां मौजूद हैं. इनमें कई प्रतियां सोने के पानी से लिखी और सजाई गई हैं. ऊंट की खाल पर कूफी लिपि में लिखी सातवीं सदी की कुरान यहां की खास धरोहरों में गिनी जाती है. लाइब्रेरी में रखी किताबें, कलाकृतियां और ऐतिहासिक दस्तावेज रामपुर की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं.

रामपुर का नवाब रेलवे स्टेशन भारतीय रेल इतिहास की एक अनोखी कहानी समेटे हुए है. बताया जाता है कि नवाब हामिद अली खान ने अपनी रियासत के लिए रामपुर से मिलक तक करीब 40 किलोमीटर लंबी निजी रेल लाइन बनवाई थी. इस रेल व्यवस्था का इस्तेमाल नवाबी परिवार करता था. विभाजन के दौर में नवाब रजा अली खान ने परिवारों की यात्रा के लिए भी इसका उपयोग किया था. वर्ष 1954 में दो शाही सैलून कोच भारतीय रेलवे को सौंपे गए. आज देखरेख के अभाव में यह स्टेशन बंद पड़ा है.

रामपुर मुख्यालय से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर भमरौआ का पातालेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त पहुंचते हैं. स्थानीय मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा की थी. सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. कांवड़िये भी यहां जलाभिषेक करते हैं. धार्मिक मान्यताओं और विशाल मेलों के कारण इस मंदिर की रामपुर में खास पहचान है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

September 29, 2026, 14:00 IST



Source link

Previous Post

क्या रीमेक है सलमान खान-नयनतारा की ‘Monster’? सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें, अब डायरेक्टर ने बताया सच

Next Post

एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

admin

admin

Next Post
एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स
  • कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत
  • क्या रीमेक है सलमान खान-नयनतारा की ‘Monster’? सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें, अब डायरेक्टर ने बताया सच
  • Asian Games Live Day-10: प्रिया घांघस का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ शुरू
  • का कहत बा यूपी? इमरान मसूद-इकरा हसन के आगे क्यों नहीं पड़ रहे कमजोर; क्या है सपा-कांग्रेस के इस जुबानी जंग की असली कहानी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    by admin
    September 29, 2026
    0

    आईची-नागोया: एशियन गेम्स में आज 11वें दिन भारत की जबरदस्त शुरुआत हुई. मंगलवार की सुबह शूटिंग में गोल्ड मिला. नीरू...

    Recent News

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    एशियन गेम्स LIVE Today: नीरू ढांडा ने दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे दो-दो बॉक्सर्स

    September 29, 2026
    कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत

    कहीं बेल्जियम के झूमर, कहीं सोने से लिखी कुरान…रामपुर की इन धरोहरों में आज भी जिंदा है नवाबी शान-ओ-शौकत

    September 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News