Last Updated:
सलमान खान ने इस साल मार्च में ऐलान किया कि वो साउथ के नामी प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम MONSTER बताया जा रहा है जिसमें नयनतारा भी होंगी. ये हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म है. सोशल मीडिया पर चर्चाएं थीं कि सलमान की फिल्म रीमेक है. हालांकि अब मेकर्स ने कहा कि ये एकदम फ्रेश फिल्म है.
सलमान खान दिल राजू की फिल्म में दिखेंगे. (फोटो साभार -एक्स Salman Khan)
नई दिल्ली. सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 के होस्ट हैं. उनके रियलिटी शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. बिग बॉस के साथ ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर भी बज बना हुआ है. इस अपकमिंग फिल्म के लिए सलमान खान ने साउथ फिल्ममेकर्स से हाथ मिला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म का नाम मॉन्सटर है. हालांकि इसे अभी ऑफिशियल तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है.
सलमान खान की फिल्म के मेकर्स ने इसका ऐलान ‘SVC 63’ नाम से किया था जिसे बाद में मॉन्सटर बताया जा रहा है. हालांकि फिल्म के टाइटल का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इसको लेकर बज काफी ज्यादा है. फिल्म के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं कि सलमान खान की ‘मॉन्सटर’ रीमेक होगी. अब लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार सलमान खान और नयनतारा की फिल्म रीमेक नहीं है.



