Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 40 जिलों में बारिश हुई। मल्हारगढ़ में सबसे ज्यादा 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के 55 इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में झमककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के करीब 40 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश मल्हारगढ़ में हुई। यहां करीब 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। आने वाले समय को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। ये चेतावनी राज्य के 55 इलाकों के लिए जारी की गई है।
सबसे ज्यादा बारिश मल्हारगढ़ में हुई
मध्य प्रदेश के करीब 165 शहर और कस्बों में पिछले 24 घंटे में बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश सभी 40 जिलों में हुई। मल्हारगढ़ में सबसे ज्यादा 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य इलाकों की बात करें तो सोयत कलां में 76 मिमी, बड़ौद में 40, कयामपुर में 39, चंदेरी में 35, सारंगपुर में 33.3, आलोट में 32 मिमी बारिश हुई।
राज्य के 55 इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने झंझावत, वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। ये चेतावनी राज्य के 55 इलाकों में जारी की गई है। इनमें राजधानी भोपाल, रायसेन, विदिशा, सिहोर, बैतूल, हरदा, जबलपुर, भिंड, मुरैना, सतना, अनुपपुर, शहडोल, बालाघाट, मंडला जैसे इलाके शामिल हैं। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा जैसे इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के भी आसार जताए गए हैं।
राज्य में पूरी क्षमता से नहीं हुई बारिश
मानसूनी सीजन को अब 15 दिन बाकी बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में 88% बारिश ही हुई है। इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 37 जिलों में कोटा फुल नहीं हुआ है। भोपाल, ग्वालियर सहित 18 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया। आलीराजपुर में तो कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई, जबकि निवाड़ी में 49% पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश में बारिश का सिस्टम आज से और कमजोर हो गया है।
इन इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई
खरगोन, आगर, सीहोर, सागर और टीकमगढ़ में झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं-कहीं आंधी भी देखने को मिली। अन्य इलाकों में वज्रपात/ झंझावत वर्षा दर्ज की गई। इंदौर संभाग के सभी जिलों में (बुरहानपुर को छोड़कर), नर्मदापुरम संभाग (हरदा को छोड़कर), उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर संभाग में भी बारिश दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान वाले इलाके
खरगौन में सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कम तापमान वाले अन्य इलाकों की बात करें तो इसमें धार (18.8), खंडवा (190, पचमढ़ी (20.6) और इंदौर में (21) तापमान रहा। वहीं अगर सबसे ज्यादा पारा वाले इलाके की बात करें तो नर्मदापुरम में 33.7 डिग्री सेल्सियस, सतना में 32.8, रीवा में 32.6, ग्वालियर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।



