राजकीय महाविद्यालय मांट में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस का आयोजन साहित्य परिषद के तत्वावधान में सभागार में किया गया।

राजकीय महाविद्यालय मांट में हिंदि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अध्यापक और विद्यार्थी।
मांट। राजकीय महाविद्यालय मांट में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस का आयोजन साहित्य परिषद के तत्वावधान में सभागार में किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम स्थान पर मोहिनी शर्मा, द्वितीय स्थान पर शिवांगी उपाध्याय एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्रिया शर्मा एवं मनीष कुमार रहे। सांत्वना पुरस्कार खुशी एवं हिमानी को दिया गया। साहित्यिक परिषद प्रभारी डॉ. निशांत मिश्रा, डॉ. रेणु दास, डॉ. मुक्ता चतुर्वेदी, ने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. शिल्पी शाक्य, डॉ. प्रिया, अनिल मित्तल एवं डॉ. राहुल कुमार रहे। प्राध्यापक प्रो. जय किरन, डॉ. चंद्रशेखर दिवाकर, नीलम कुरील, डॉ. अंजू अग्रवाल, आत्मदेव पाठक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




