• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत, बिस्तर पर पड़ा मिला शव; पिता पुलिस हिरासत में, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 14, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत, बिस्तर पर पड़ा मिला शव; पिता पुलिस हिरासत में, Madhya-pradesh Hindi News


 पुलिस ने इस घटना को सामान्य आत्महत्या मानकर मामला खत्म करने के बजाय जांच का दायरा बढ़ा दिया है। छात्र के पिता विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में रविवार शाम एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के उदय खोकरे का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने सामान्य आत्महत्या मानकर मामला खत्म करने के बजाय जांच का दायरा बढ़ा दिया है। छात्र के पिता विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बहन लौटी तो घर में पसरा था सन्नाटा

रविवार शाम उदय की बड़ी बहन आयुषी काम से वापस घर पहुंचीं। घर का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं था। अंदर जाने पर कमरे में उदय बिस्तर पर अचेत हालत में मिला। उसके गले में फंदा लगा हुआ था। यह दृश्य देखकर आयुषी ने तुरंत परिवार के दूसरे सदस्यों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

दो दिन बाद था टेस्ट, इसलिए घूमने से कर दिया था मना

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रविवार को उसकी बहन ने उसे बाहर घूमने चलने के लिए कहा था। उदय ने साथ जाने से इनकार करते हुए कहा था कि दो दिन बाद उसका टेस्ट है और उसे पढ़ाई करनी है।परिवार के सदस्य रोज की तरह अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर में मां, बड़ा भाई और बहन आयुषी काम करते हैं। इसी दौरान उदय घर पर था।

दोस्तों की बात ने जांच को दिया नया मोड़

जांच के दौरान पुलिस ने उदय के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई। दोस्तों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उदय सोशल मीडिया पर उदासी से जुड़ी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर रहा था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका को भी जांच में शामिल किया है।हालांकि पुलिस के सामने घटनास्थल से जुड़े कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जिनके जवाब तलाशे जा रहे हैं।

अटका दरवाजा और फंदा काटने की कहानी पर पुलिस की नजर

घटना के समय घर का दरवाजा अटका हुआ था। इसके अलावा पुलिस को मौके पर फंदा निकली हुई स्थिति में मिला। इन परिस्थितियों ने पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली। फुटेज में उदय के पिता विजय घर से बाहर जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।विजय ने पुलिस को बताया कि वह शाम को कुछ देर के लिए घर पहुंचे थे। उनके अनुसार उस समय उदय फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने चाकू की मदद से रस्सी काटी, बेटे को नीचे उतारा और बिस्तर पर लिटा दिया। इसके बाद वे घर से निकल गए। अब पुलिस उनके बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

टीआई सीबी सिंह के अनुसार छात्र के गले पर फांसी जैसे निशान मिले हैं। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट – हेमंत



Source link

Previous Post

CGPSC घोटाला केस: एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया अरेस्ट, 6 दिन की ED रिमांड में भेजे गए; भूपेश बघेल के रह चुके OSD, Chhattisgarh Hindi News

Next Post

गुप्त केबिन में छिपाकर ले जा रहे थे 220 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

गुप्त केबिन में छिपाकर ले जा रहे थे 220 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डिंडौरी में लोन और राशन कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप, 32 हजार लेने की शिकायत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • उमरिया में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिकअप से अस्पताल पहुंची प्रसूता, गेट पर भी नहीं मिला कर्मचारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डिंडौरी में लोन और राशन कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप, 32 हजार लेने की शिकायत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी में लोन और राशन कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप, 32 हजार लेने की शिकायत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 14, 2026
    0

    14 अगस्त, सोमवार, डिंडौरी: धनुआ सागर निवासी आकाश ने बबलू नामक युवक पर लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार...

    Recent News

    डिंडौरी में लोन और राशन कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप, 32 हजार लेने की शिकायत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी में लोन और राशन कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप, 32 हजार लेने की शिकायत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 14, 2026
    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News