• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भारत ने पक्का किया वर्ल्ड कप का टिकट, जूनियर एशिया कप में लगाई खिताबी हैट्रिक, Hockey Hindi News

admin by admin
September 14, 2026
in खेल
0 0
0
भारत ने पक्का किया वर्ल्ड कप का टिकट, जूनियर एशिया कप में लगाई खिताबी हैट्रिक, Hockey Hindi News


भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 

सानिका चंद्रकांत माने के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम करते हुए जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। गत चैंपियन भारत के लिए सानिका ने 17वें मिनट में निर्णायक गोल किया।

फाइनल का रोमांच, पहले हाफ में ऐसा रहा दोनों टीमों का हाल

खिताबी मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें गेंद पर पकड़ बनाने के लिए संघर्ष करते दिखी। चीन ने अधिक समय तक गेंद अपने कब्जे में रखते हुए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा और शुरुआती दबाव को अच्छी तरह झेला। पहले क्वार्टर के आगे बढ़ने के साथ भारत की रक्षापंक्ति और मजबूत होती गई। मेजबान टीम भारतीय सर्किल में कोई स्पष्ट मौका बनाने में नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के दो मिनट बाद भारत ने अपने पहले बड़े मौके को गोल में बदल दिया। सानिका ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए चीन की डिफेंडर के पीछे जगह बनाई और गोल से करीब पांच मीटर की दूरी पर पहुंच गईं। उन्होंने चीन की सर्किल में आए लंबे स्लैप-पुश पर अपनी स्टिक लगाकर खूबसूरत डिफ्लेक्शन किया, जिससे गेंद गोलकीपर शू मेंगजियाओ को छकाते हुए नेट में चली गई। चीन के पास बराबरी करने का एकमात्र मौका पेनल्टी कॉर्नर से मिला। चीन का सीधा शॉट निर्धारित ऊंचाई से ऊपर गोल में पहुंचा और नियमों के तहत उसे अमान्य करार दिया गया। इससे भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली, जबकि घरेलू दर्शकों को निराशा हाथ लगी। हाफ टाइम से दो मिनट पहले भारत बढ़त को दोगुना करने का मौका गंवा दिया। कप्तान खैदेम शिलेमैमा चानू ने गोल पर शानदार शॉट लगाया, लेकिन चीन की गोलकीपर ने तेजी से गेंद को बाहर कर दिया।

हाफ टाइम के बाद का खेल, भारतीय रक्षापंक्ति ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

तीसरे क्वार्टर में चीन ने अधिक आक्रामक रुख अपनाया और सात मिनट बाद बराबरी के करीब पहुंच गया। बेसलाइन से चीन के खिलाड़ी ने बेहतरीन मूव बनाते हुए गोल के सामने खतरनाक कट-बैक दिया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने खतरे को भांपते हुए समय रहते गेंद को नियंत्रित कर लिया। अंतिम क्वार्टर पूरी तरह भारतीय रक्षा के धैर्य और दृढ़ता की परीक्षा बन गया। गत चैंपियन टीम ने अपने सर्किल के आसपास अनुशासित और मजबूत रक्षात्मक ढांचा बनाए रखा और चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। चीन ने आखिरी मिनटों में बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी संरचना नहीं टूटने दी और संयम के साथ 1-0 की बढ़त बचाकर यादगार जीत दर्ज की।

पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही टीम इंडिया

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। एलीट पूल में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से करारी शिकस्त दी और फिर फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब बरकरार रखा। इस शानदार उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।



Source link

Previous Post

केदारनाथ में चीरबासा हेलीपैड के पास बड़ा हादसा; एक की मौत, रोकी गई पैदल यात्रा, Uttarakhand Hindi News

Next Post

Iran America War: Hormuz को लेकर Oman से डील पर क्या बोला ईरान, Trump को दो टूक | Middle East, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Iran America War: Hormuz को लेकर Oman से डील पर क्या बोला ईरान, Trump को दो टूक | Middle East, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Iran America War: Hormuz को लेकर Oman से डील पर क्या बोला ईरान, Trump को दो टूक | Middle East, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • गाड़ी का टायर बदलते ही हो गया ब्लास्ट, युवक के चीथड़े उड़ गए; खौफनाक मंजर सामने आया, Madhya-pradesh Hindi News
  • यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War: Hormuz को लेकर Oman से डील पर क्या बोला ईरान, Trump को दो टूक | Middle East, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • भारत ने पक्का किया वर्ल्ड कप का टिकट, जूनियर एशिया कप में लगाई खिताबी हैट्रिक, Hockey Hindi News
  • केदारनाथ में चीरबासा हेलीपैड के पास बड़ा हादसा; एक की मौत, रोकी गई पैदल यात्रा, Uttarakhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    गाड़ी का टायर बदलते ही हो गया ब्लास्ट, युवक के चीथड़े उड़ गए; खौफनाक मंजर सामने आया, Madhya-pradesh Hindi News

    गाड़ी का टायर बदलते ही हो गया ब्लास्ट, युवक के चीथड़े उड़ गए; खौफनाक मंजर सामने आया, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 14, 2026
    0

    गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं...

    Recent News

    गाड़ी का टायर बदलते ही हो गया ब्लास्ट, युवक के चीथड़े उड़ गए; खौफनाक मंजर सामने आया, Madhya-pradesh Hindi News

    गाड़ी का टायर बदलते ही हो गया ब्लास्ट, युवक के चीथड़े उड़ गए; खौफनाक मंजर सामने आया, Madhya-pradesh Hindi News

    September 14, 2026
    यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले, Uttar-pradesh Hindi News

    September 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News