Last Updated:
तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति रेसर अजीत कुमार की रेस देखने पहुंचे, जहां तृषा कृष्णन भी उनके साथ दिखीं. दोनों की नजदीकियों की खबरें फिर चर्चा में हैं.
साउथ सुपरस्टार से तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर बनने तक विजय थलपति का सफर बेहद दिलचस्प रहा है. अब जब वह राजनीति में उतरे हैं तो उन्होंने फिल्मों को पूरी तरह अलविदा कह दिया और तमिलनाडु की कमान उनके हाथ में हैं. जब से विजय सीएम बने हैं वह लगातार छाए हैं. करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा ही चर्चा में रहती है. हाल में ही मुख्यमंत्री विजय एक्टर-रेसर अजीत कुमार की रेस देखने के लिए पहुंचे. जहां वह एक्टर अजित को गले लगाते भी दिखे तो उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं.
सोशल मीडिया पर सिल्वरस्टोन से कई वीडियो सामने आए हैं जहां तृषा और विजय साथ नजर आ रहे हैं. अक्सर दोनों की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है. हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट नहीं किया है.
विजय थलपति और अजित कुमार का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तमिलनाडु के सीएम विजय और एक्टर अजित कुमार की ओर दौड़ते हुए आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. अजित कुमार मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं. जहां उनके दोस्त विजय उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे.


