• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
September 12, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News


ED Raids in Chhatisgarh : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी की टीमें आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर और ठिकानों समेत राज्य में 7 जगह छापेमारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज राज्यभर में सात जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। ईडी की टीमें जिन जगहों पर छापेमारी कर रही हैं उनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) केके चंद्राकर का घर भी शामिल है। ईडी की यह जांच 2020 और 2021 में आयोजित CGPSC राज्य सेवा परीक्षाओं के पेपर लीक होने और उनमें गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने कुछ संदिग्धों के ठिकानों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार सुबह कुछ सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडी द्वारा सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की जा रही है।

यह छापेमारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद हुई है। ईडी ने सोनवानी को 25 जुलाई को परीक्षा का पेपर लीक होने के कथित मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

तमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के वक्त ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वह एजेंसी की पूछताछ के दौरान टालमटोल करते रहे।

सीबीआई ने दो साल पहले दर्ज की थी एफआईआर

ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई द्वारा 2024 में दर्ज की गई FIR से जुड़ा है। वहीं सीबीआई का यह केस छत्तीसगढ़ पुलिस की उस शिकायत पर आधारित था, जो नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा के राज्य की सत्ता में लौटने के बाद दर्ज की गई थी। सीबीआई ने इस मामले में 2024 में सोनवानी को भी गिरफ्तार किया था।

सोनवानी पर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

ईडी का आरोप है कि सोनवानी ने गैर-कानूनी फायदे के बदले पेपर लीक करने में मदद की और चयन प्रक्रिया में हेरफेर किया, जिससे कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों और रिश्वत देने वाले उम्मीदवारों को फायदा हुआ। एजेंसी के मुताबिक, 2021 में CGPSC भर्ती नियमों में बदलाव करके परिवार के सदस्यों की परिभाषा से ‘भतीजे’ (Nephew) शब्द को हटा दिया गया था। आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि सरकारी पदों के लिए सोनवानी के रिश्तेदारों के चयन में आसानी हो सके।

सीएसआर के जरिये रिश्वत लेने का भी आरोप

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि रिश्वत का कुछ हिस्सा नकद में लिया गया और बाकी हिस्सा एक परिवार के कंट्रोल वाली ‘समिति’ के जरिये एक ऐसे कॉलेज को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) डोनेशन के नाम पर लिया गया, जो ‘अस्तित्व’ में ही नहीं है।

ईडी का दावा है कि एक प्राइवेट कंपनी ने डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए दो उम्मीदवारों के चयन को प्रभावित करने के बदले में इस तरीके से कथित तौर पर लगभग 45 लाख रुपये का लेन-देन किया।



Source link

Previous Post

14 साल जंगल में आतंक, 9 साल जेल में काटी सजा, अब राजनीति में आएगा पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News
  • 14 साल जंगल में आतंक, 9 साल जेल में काटी सजा, अब राजनीति में आएगा पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में बिना इजाजत नहीं बजा सकेंगे डीजे-लाउडस्पीकर, जानिए धार्मिक स्थलों के लिए क्या है नियम?, Jharkhand Hindi News
  • अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, पूर्णिया में सिर कटी लाश कांड में प्रेमी का कबूलनामा हिला देगा, Bihar Hindi News
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 446 करोड़ की मिलेगी सौगात; CM योगी करेंगे ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News

    CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    ED Raids in Chhatisgarh : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में शिकंजा कसना शुरू...

    Recent News

    CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News

    CGPSC घोटाले में ED का ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह छापेमारी, Chhattisgarh Hindi News

    September 12, 2026
    14 साल जंगल में आतंक, 9 साल जेल में काटी सजा, अब राजनीति में आएगा पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा, Jharkhand Hindi News

    14 साल जंगल में आतंक, 9 साल जेल में काटी सजा, अब राजनीति में आएगा पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा, Jharkhand Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News