• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, November 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 446 करोड़ की मिलेगी सौगात; CM योगी करेंगे ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 12, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 446 करोड़ की मिलेगी सौगात; CM योगी करेंगे ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा को 446.09 करोड़ रुपये की 42 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 263.69 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 182.39 करोड़ की 23 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। पर्यटन, सड़क, पार्किंग और सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को 446.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इनमें 263.69 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इन लोकार्पित परियोजनाओं पर 182.39 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मथुरा को 446 करोड़ की सौगात देंगे योगी

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद से गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग एवं सुलभ प्रसाधन का निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र का निर्माण, वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भवनों में फसाड़ लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज तथा गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है।

मथुरा प्राधिकरण की कई परियोजनाओं शामिल हैं

वहीं, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं में छाता क्षेत्र में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का निर्माण, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास गलियों और मार्गों पर स्ट्रीट फसाड का विकास शामिल है।

सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण पर जोर

उन्होंने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में अकबरपुर जैत में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में बज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण, वृंदावन के सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण, नौहझील के झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास और पानीगांव स्थित यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग शामिल है। इसके अलावा मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण एवं विकास, विभिन्न भाषाओं में साइनेज बोर्ड, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस, यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर-वृंदावन रोड पर नया प्रवेश द्वार तथा विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार भी लोकार्पित किए जाएंगे।

वृंदावन और बरसाना में भी विकास की योजनाएं

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की लोकार्पण परियोजनाओं में केशीघाट पर फसाड लाइटिंग, वृंदावन कुंभ मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए शेड, बरसाना में यात्री शेड, वाटर प्वाइंट, होल्डिंग एरिया एवं शौचालय तथा विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत सीएलटी सेंटर, इंटीग्रेटेड फ्लावर मैनेजमेंट सेंटर, आर्टीशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक और जैंत मॉडल आर्टीशन विलेज जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Views: 4
Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, हर वर्ग को साधेगी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, पूर्णिया में सिर कटी लाश कांड में प्रेमी का कबूलनामा हिला देगा, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, पूर्णिया में सिर कटी लाश कांड में प्रेमी का कबूलनामा हिला देगा, Bihar Hindi News

अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, पूर्णिया में सिर कटी लाश कांड में प्रेमी का कबूलनामा हिला देगा, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News