Last Updated:
Ashok Siddharth retirement Politics: यूपी चुनाव में अभी तो वैसे टाइम है, लेकिन चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक बवाल जमकर है. गजब तो तब हो गया कि जब एक तरफ अधिकतर पार्टी चुनाव के रणनीति में बिजी हैं, वही बीएसपी पार्टी अपने ही जाल में उलझी है. तभी तो मायावती ने लगातार अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साध रही है. अब एक बार फिर उन्होंने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति संन्यास मामले में एक बड़ा खुलासा किया है.जानें पूरी बात.
अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद मायावती के बयान से बीएसपी की अंदरूनी सियासत फिर चर्चा में है.
Mayawati revelation regarding Ashok Siddharth retirement: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और अशोक सिद्धार्थ के बीच चल रहा सियासी घटनाक्रम बढ़ता ही जा रहा है. अब मायावती ने अपने ताजा बयान में अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास को लेकर ऐसा दावा किया है. जिसने पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से संन्यास की सलाह दिए जाने के बावजूद सिद्धार्थ ने तत्काल फैसला नहीं लिया. मायावती के मुताबिक, इसके पीछे पूरी रात की कवायद हुई. जानें पूरी सिलसिलेवार पूरी बात.
पहले सलाह, फिर पूरी रात मंथन
परम आदरणीय बहन जी सादर चरण स्पर्श!
माननीया बहन जी आपको अवगत कराना है कि, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज़ से बढ़ कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। आपके मार्गदर्शन में, मैं बीते पैंतीस वर्षों से बीएसपी और मान्यवार साहेब श्री…



