• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
September 10, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News


Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। IMD ने राज्य में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़े मॉनसून के 10 सितंबर से फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस वेदर सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 सितंबर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर से जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है।

रायपुर में पड़ेंगी बौछारें

मौसम विभाग ने रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने और दिन में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कुछ जगहों पर हल्की बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा वक्त में छत्तीगढ़ में बारिश की गतिविधियां कमजोर हैं लेकिन 10 सितंबर से इनमें बढ़ोतरी के आसार हैं। 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में 11 सितंबर को होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने 11 सितंबर यानी शुक्रवार को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बस्तर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

11 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने 11 सितंबर को ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 और 13 सितंबर को भी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को भी छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में एक जून से 8 सितंबर तक औसतन 952.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 6 फीसदी कम है। छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में सामान्य से कम जबकि 15 जिलों में सामान्य अथवा सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Previous Post

धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News

Next Post

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News
  • बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News
  • धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 10, 2026
    0

    10 सितंबर, गुरुवार: सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में पत्नी के लापता होने से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर...

    Recent News

    सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 10, 2026
    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News