• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पोस्टमॉर्टम के वक्त सुंदर महिलाओं से होता है रेप! MP में कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 9, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
पोस्टमॉर्टम के वक्त सुंदर महिलाओं से होता है रेप! MP में कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, Madhya-pradesh Hindi News


रीवा की सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का जो बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें वो गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत को लेकर संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के पोस्टमार्टम के वक्त अगर मृतक के परिजन मौजूद ना हों तो, तो वहां डेड बॉडी के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए परिजन पैसे देकर वहां खड़े रहते हैं और अपने सामने पीएम करवाते हैं।

मिश्रा ने यह आरोप हाल ही में इसी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के बीच लगाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

विधायक बोले- दो साल पहले ये बात मुझे पता चली थी

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने यह बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया और कहा कि ‘आप लोगों को नहीं पता होगा, दो साल पहले हमारे पास एक सज्जन आए। उन्होंने कहा, बहू का पोस्टमार्टम कराना है, तो आप फोन कर दीजिए। जिसके बाद हमने डॉक्टर को फोन कर दिया और कहा कि करवा दीजिए। तब उन सज्जन ने बताया कि हमारी बहू देखने में बड़ी सुंदर थी। तो हमने कहा कि हो गया अब तो मर गई है। तो उन्होंने मुझसे कहा, नहीं आप उनको (डॉक्टर को) ये बोल दीजिए कि मैं पैसा देने को तैयार हूं, लेकिन पोस्टमार्टम मेरे सामने ही करें। तो मैंने उनसे इसकी वजह पूछी।’

‘परिजन सामने ना हो तो वहां रेप किया जाता है’

आगे परिचित ने मुझसे कहा, ‘आपको नहीं मालूम’, तो मैंने कहा, ‘हां मुझे नहीं मालूम’। तब उन्होंने बताया कि ‘संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती (मर जाती) है और पोस्टमार्टम के दौरान यदि उसके घर परिवार के लोग खड़े नहीं रहते हैं, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वहां खड़े रहने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है।’

विधायक ने बगैर सबूत लगाए गंभीर आरोप

इस सनसनीखेज बयान के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, और शवों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि उनके इस बयान में कितनी सच्चाई है, और उन्होंने किन सबूतों के आधार पर यह बयान दिया है, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। क्योंकि अभी तक संजय गांधी अस्पताल से इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई है, और न ही किसी भी मृतक के परिजनों ने इस तरह का आरोप लगाया है।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बताया गलत

उधर विधायक अभय मिश्रा के इस बेहद गंभीर आरोप के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने उनके इस पूरे बयान को निराधार बताया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अस्पताल के सीएमओ अलख प्रकाश ने कहा कि, ‘माननीय विधायक जी द्वारा जो भी वक्तव्य जनता के सामने दिया गया है, वह एकदम निराधार है और इसमें कोई सत्यता नहीं है।’

विधायक को दी सोचकर बोलने की सलाह

आगे उन्होंने MLA को संभलकर बोलने की सलाह देते हुए कहा, ‘माननीय विधायक जी, जो कि जनता के प्रतिनिधि हैं, उनको ऐसा वक्तव्य देने से पहले सोचना चाहिए, कि आप क्या आरोप लगा रहे हैं। यदि उनके पास इसका कोई स्पष्ट प्रमाण है, तो सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, वर्ना ये सारी चीजें निराधार हैं।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी, रीवा



Source link

Previous Post

सिंगरौली में स्वास्थ्यकर्मियों ने BMO के खिलाफ खोला मोर्चा, हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सागर में शराब से मौतों के बाद शाजापुर में छापेमारी, 5600 लीटर लहान जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सागर में शराब से मौतों के बाद शाजापुर में छापेमारी, 5600 लीटर लहान जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सागर में शराब से मौतों के बाद शाजापुर में छापेमारी, 5600 लीटर लहान जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंदौर के साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, धक्के से जमीन पर गिरे एडिशनल DCP, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडोरी में गार्ड की नौकरी के नाम पर 27-27 हजार लेने का आरोप, 8 महीने से भटक रहे युवा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • इंदौर में बुलडोजर ऐक्शन पर बवाल; एडिशनल DCP को दिया धक्का, जमीन पर गिरे, Madhya-pradesh Hindi News
  • सागर में शराब से मौतों के बाद शाजापुर में छापेमारी, 5600 लीटर लहान जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • पोस्टमॉर्टम के वक्त सुंदर महिलाओं से होता है रेप! MP में कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंदौर के साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, धक्के से जमीन पर गिरे एडिशनल DCP, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    इंदौर के साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, धक्के से जमीन पर गिरे एडिशनल DCP, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 9, 2026
    0

    9 सितंबर, बुधवार: इंदौर के साउथ तोड़ा में नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। भीड़ को...

    Recent News

    इंदौर के साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, धक्के से जमीन पर गिरे एडिशनल DCP, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    इंदौर के साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, धक्के से जमीन पर गिरे एडिशनल DCP, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 9, 2026
    डिंडोरी में गार्ड की नौकरी के नाम पर 27-27 हजार लेने का आरोप, 8 महीने से भटक रहे युवा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडोरी में गार्ड की नौकरी के नाम पर 27-27 हजार लेने का आरोप, 8 महीने से भटक रहे युवा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News