• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सांप का डर, QR कोड और वसूली का खेल; इंदौर में ठग ने दरगाह का ‘बाबा’ बन महिला को ऐसे बनाया शिकार, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 8, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
सांप का डर, QR कोड और वसूली का खेल; इंदौर में ठग ने दरगाह का ‘बाबा’ बन महिला को ऐसे बनाया शिकार, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश के इंदौर में शातिर ठग ने एक महिला को उसके बेटे को सांप काटने का डर दिखाकर ठग लिया। आरोपी महिला को QR कोड भेजकर उससे रुपये मांगता था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के खजराना इलाके में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ठगी के नए हथकंडे को उजागर कर दिया। शातिर ठग ने खुद को दरगाह का बाबा बताया और एक परिवार की कमजोरी तलाशने के बाद उसके छोटे बेटे की जिंदगी को निशाना बना लिया। फोन पर पहले परिवार में कितने बेटे हैं, यह पूछा और जैसे ही तीन बेटों की जानकारी मिली, ठग ने अपना असली खेल शुरू कर दिया।

उसने महिला से कहा- “तुम्हारे छोटे बेटे को सांप काटने वाला है… उसकी जान खतरे में है।” बेटे की मौत का डर ऐसा बैठाया कि महिला उसकी बातों में फंसती चली गई। ठग ने दावा किया कि दरगाह में विशेष इंतजाम कर वह बेटे को इस अनहोनी से बचा सकता है। इसके लिए पैसे जमा करने होंगे और बाद में रकम वापस भी मिल जाएगी।

डर के इस जाल में फंसी महिला ने आरोपी के भेजे QR कोड पर अलग-अलग किस्तों में 31 हजार रुपये से ज्यादा ट्रांसफर कर दिए। लेकिन ठग की भूख यहीं खत्म नहीं हुई। रकम मिलने के बाद उसने फिर पैसे मांगने शुरू कर दिए और धमकाने लगा कि रकम नहीं दी तो बेटे को सांप काट लेगा।

पहले जानकारी जुटाई, फिर मांगे पैसे

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को उसकी सास के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को दरगाह का बाबा बताया। बातचीत के दौरान उसने सीधे पैसे नहीं मांगे, बल्कि पहले परिवार के बारे में जानकारी जुटाई।

उसने पूछा- कितने लड़के हैं?

सास ने तीन बेटों के बारे में बताया। बस, यहीं से ठग ने परिवार के डर को अपना हथियार बना लिया। उसने छोटे बेटे को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की कि परिवार घबरा गया। आरोपी ने कहा कि बेटे को सांप काटने वाला है और उसकी जान जा सकती है।

‘बेटे को बचाना है तो पैसे दो’—फिर शुरू हुई वसूली

ठग ने डराने के बाद खुद को मददगार के रूप में पेश किया। उसने कहा कि वह दरगाह में बेटे के लिए विशेष इंतजाम करेगा और संकट टल जाएगा। इसके लिए पैसे जमा करने होंगे। भरोसा बढ़ाने के लिए उसने यह भी कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।

इसके बाद आरोपी ने महिला के मोबाइल पर QR कोड भेज दिया। उसने दावा किया कि बेटे की उम्र जितनी है, उसका दस गुना पैसा जमा करना होगा। महिला ने बेटे की जान बचाने के डर में आरोपी के बताए QR कोड पर एक बार नहीं, बल्कि कई किस्तों में 31 हजार रुपए से अधिक भेज दिए।

रकम मिली तो बाबा की ‘भविष्यवाणी’ बनी वसूली का हथियार

पैसे खाते में पहुंचते ही आरोपी का लालच बढ़ गया। उसने महिला से और रकम मांगनी शुरू कर दी। हर बार वही डर- पैसे नहीं दिए तो बेटे को सांप काट लेगा। महिला ने जब कहा कि उसके पास अब पैसे नहीं हैं, तब भी आरोपी पीछे नहीं हटा। वह लगातार रकम मांगता रहा। बेटे की जान को लेकर बार-बार धमकाए जाने से महिला को आखिरकार शक हुआ कि मामला किसी धार्मिक अनुष्ठान का नहीं, बल्कि साइबर ठगी का है।

पैसे वापस मांगे तो कट कर दिया फोन

शक गहराने पर महिला ने आरोपी से कहा कि उसके दिए हुए पैसे वापस करे। इतना सुनते ही आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद महिला समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। उसने परिवार के साथ खजराना थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर, QR कोड और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी खंगाल रही है।

रिपोर्ट -हेमंत



Source link

Previous Post

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर का देर रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़े एक्शन की चेतावनी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का ‘खिलाड़ी’, 13 राज्यों में फैला जाल, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का ‘खिलाड़ी’, 13 राज्यों में फैला जाल, Madhya-pradesh Hindi News

ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का ‘खिलाड़ी’, 13 राज्यों में फैला जाल, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक कॉलेज गेट पर जारी रहा धरना, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • UCC के खिलाफ AIMIM की 15 दिवसीय पैदल यात्रा शाजापुर पहुंची, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का ‘खिलाड़ी’, 13 राज्यों में फैला जाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • सांप का डर, QR कोड और वसूली का खेल; इंदौर में ठग ने दरगाह का ‘बाबा’ बन महिला को ऐसे बनाया शिकार, Madhya-pradesh Hindi News
  • रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर का देर रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़े एक्शन की चेतावनी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक कॉलेज गेट पर जारी रहा धरना, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक कॉलेज गेट पर जारी रहा धरना, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 8, 2026
    0

    8 सितंबर, मंगलवार: मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का धरना देर रात तक...

    Recent News

    मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक कॉलेज गेट पर जारी रहा धरना, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक कॉलेज गेट पर जारी रहा धरना, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 8, 2026
    UCC के खिलाफ AIMIM की 15 दिवसीय पैदल यात्रा शाजापुर पहुंची, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    UCC के खिलाफ AIMIM की 15 दिवसीय पैदल यात्रा शाजापुर पहुंची, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News