• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मौत के बाद भी नहीं मिली ‘मुक्ति’! चिता में कम पड़ी लकड़ियां, इंदौर में अगले दिन अधजला मिला बुजुर्ग का शव, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
मौत के बाद भी नहीं मिली ‘मुक्ति’! चिता में कम पड़ी लकड़ियां, इंदौर में अगले दिन अधजला मिला बुजुर्ग का शव, Madhya-pradesh Hindi News


परिजनों का आरोप है कि मुक्तिधाम की अव्यवस्थाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां 3 से 4 बार इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कर्मचारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।

जिस जगह इंसान अपने जीवन की आखिरी यात्रा पूरी करता है, वहां भी यदि लापरवाही बरती जाए तो इससे ज्यादा शर्मनाक व्यवस्था क्या होगी। छोटा बांगड़दा स्थित नगर निगम के मुक्तिधाम में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। 75 वर्षीय छगनलाल शर्मा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने 3500 रुपए जमा किए, लेकिन चिता के लिए पर्याप्त लकड़ियां नहीं मिलीं। कर्मचारियों ने लकड़ियां कम होने की बात को नजरअंदाज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि अगले दिन जब परिवार अस्थि संचय के लिए पहुंचा तो बुजुर्ग का शव अधजला पड़ा मिला।

घटना 31 अगस्त सोमवार की है। छोटा बांगड़दा निवासी छगनलाल शर्मा की मृत्यु के बाद परिवार शाम करीब 5.30 बजे वार्ड-16 के मुक्तिधाम पहुंचा, और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। उनके नाती हेमंत शर्मा ने वहां 3500 रुपए जमा कर रसीद ली। इसके बाद मुक्तिधाम के कर्मचारी कुशवाह और अन्य कर्मचारी चिता तैयार करने के लिए लकड़ियां और कंडे जमा करने लगे।

कर्मचारियों को दी थी कम लकड़ियां होने की जानकारी

चिता तैयार होते समय वहां मौजूद समाज के लोगों की नजर लकड़ियों पर पड़ी। उन्हें साफ लगा कि चिता के लिए लकड़ियां कम हैं। उन्होंने कर्मचारियों से और लकड़ियां लगाने को कहा, लेकिन कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि अभी लकड़ियां पर्याप्त हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में और लकड़ियां डाल दी जाएंगी। परिवार ने कर्मचारियों की बात पर भरोसा किया और अंतिम संस्कार के बाद घर लौट गया।

दूसरे दिन मुक्तिधाम पहुंचे तो मंजर देखकर उड़े होश

बुधवार होने के कारण परिवार ने तीसरे का कार्यक्रम अगले ही दिन रखा था। जब परिजन अस्थि संचय के लिए दोबारा मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। जिस शव का अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया था, वह पूरी तरह जल नहीं पाया था। शव अधजला पड़ा था और कर्मचारी उस पर दोबारा लकड़ियां लगाने की तैयारी कर रहे थे।

मामला बढ़ते देख सफाई देने लगे कर्मचारी

यह देखकर परिवार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मुक्तिधाम में हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाकर पूरी घटना की जानकारी दी। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों की ओर से सफाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद अतिरिक्त लकड़ियां जुटाकर बुजुर्ग के शव का दोबारा अंतिम संस्कार कराया गया।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा, पहले भी सामने आईं 3-4 शिकायतें

परिजनों का आरोप है कि मुक्तिधाम की अव्यवस्थाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां 3 से 4 बार इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कर्मचारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।

राशि लेने के बाद पर्याप्त लकड़ी देना मुक्तिधाम की जिम्मेदारी

परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए राशि लेने के बाद चिता के लिए पर्याप्त लकड़ियां उपलब्ध कराना मुक्तिधाम की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि शव अधजला रह जाए और परिवार को अगले दिन यह दृश्य देखना पड़े तो यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर संवेदनहीनता है।

नाती बोला- ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई जरूरी

हेमंत शर्मा ने कहा कि परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए पूरी राशि जमा की थी। इसके बावजूद चिता के लिए लकड़ियां कम थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारियों को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। अस्थि संचय के लिए जब परिवार दोबारा पहुंचा तो अधजला शव देखकर सभी को गहरा सदमा लगा। उन्होंने निगम कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। उनका कहना है कि दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी दूसरे परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। अपर आयुक्त बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

अधिकारी बोले- जांच जारी, कार्रवाई जरूर करेंगे

उधर नगर निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक ने इस घटना को लेकर कहा कि छोटा बांगड़दा मुक्तिधाम की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देखने और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – हेमंत



Source link

Previous Post

रीवा संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत पर परिजनों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

मुरैना के कैलारस CHC में लंबे समय से ऑक्सीजन प्लांट बंद, गंभीर मरीजों को किया जा रहा रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मुरैना के कैलारस CHC में लंबे समय से ऑक्सीजन प्लांट बंद, गंभीर मरीजों को किया जा रहा रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मुरैना के कैलारस CHC में लंबे समय से ऑक्सीजन प्लांट बंद, गंभीर मरीजों को किया जा रहा रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश।
  • मंदसौर बिजली ग्रिड में महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% से ज्यादा झुलसी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं...

    Recent News

    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026

    विण्ढमगंज पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News