• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कान्हा की भक्ति में सराबोर हुआ बीजपुर, रिहंदेश्वर धाम सहित थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रूप से मनाया गया। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय आभा से जगमगा उठा। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
समारोह में परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी सहित अन्य ने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया । कार्यक्रम के मुख्य यजमान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक जीसी साहू एवं उनकी पत्नी रोजालीन साहू रहीं। विद्वान पंडित शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।

नन्हे राधा-कृष्ण बने आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में बच्चों के लिए आयोजित राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शाम सात से रात नौ बजे तक आयोजित प्रतियोगिता में 50 से अधिक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का मनमोहक स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कान्हा की वेशभूषा में सजे बच्चों और राधा के रूप में सजी बच्चियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनंत मोहन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना था। सभी प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने पुरस्कृत किया।

भजनों से आधी रात तक भक्तिमय रहा माहौल

रात नौ बजे से मध्यरात्रि तक स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, अज्ञात मिश्रा एवं पवन कश्यप ने आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। रात के ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा होते ही पूरा रिहंदेश्वर धाम जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भगवान की आरती एवं सोहर का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

थाना परिसर में भी गूंजे कृष्ण जन्म के जयकारे

बीजपुर थाना परिसर में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। थाना परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने जयकारे लगाए और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

रिहंदेश्वर धाम महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जीसी साहू, आरएन वर्मा, उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एसएन पाठक, संजय कुमार, एसकेबी पाठक, रामजी द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, रिंकेश उपाध्याय, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, योगेश पांडे सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post

चार पीढ़ियों की दूरी भी नहीं मिटा सकी सनातन की सुगंध।

Next Post

सोनू निगम और पामेला जैन का वो गाना, हिट शो का रहा टाइटल ट्रैक, 2002-2009 तक हर दिल की बना धड़कन

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
सोनू निगम और पामेला जैन का वो गाना, हिट शो का रहा टाइटल ट्रैक, 2002-2009 तक हर दिल की बना धड़कन

सोनू निगम और पामेला जैन का वो गाना, हिट शो का रहा टाइटल ट्रैक, 2002-2009 तक हर दिल की बना धड़कन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल की उम्र में ही साफ कर डाली नदी, लोग बोले- हीरो है, Viral-news Hindi News
  • उधारी देने के बहाने रातभर खेत में जीजा ने किया रेप, गिड़गिड़ाती रही महिला, नहीं पसीजा दिल, Madhya-pradesh Hindi News
  • बैतूल के हिडली में कांग्रेस का जनजागरण अभियान, चंदा, पेपर लीक और महंगाई पर भाजपा को घेरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन में महाकाल दर्शन को आए युवक की होटल में लाश, हत्या के एंगल से जांच; दोस्त फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 5, 2026
    0

    4 सितंबर, शुक्रवार: सिंगरौली के चितरंगी क्षेत्र में भारी बारिश से सोन और गोपद नदी उफान पर हैं। खैरपुर में...

    Recent News

    सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 5, 2026
    कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल की उम्र में ही साफ कर डाली नदी, लोग बोले- हीरो है, Viral-news Hindi News

    कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल की उम्र में ही साफ कर डाली नदी, लोग बोले- हीरो है, Viral-news Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News