• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, August 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News


अपनी दुकान के उद्घाटन पर रोबोट को बुलाने का शॉप मालिक का आइडिया सुपरहिट साबित हुआ और अब इस रोबोट के डांस का वीडियो वायरल हो गया है, जिसकी वजह से दुकान की भी चर्चा हो रही है।

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में हाल ही में एक दुकान का उद्घाटन बेहद खास अंदाज में किया गया। इसके लिए वहां किसी नेता या बड़ी हस्ती को नहीं बुलाया गया, बल्कि एक रोबोट को चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया गया और उसी के हाथों इस शॉप का उद्घाटन भी करवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए इस रोबोट के लिए दुकान में रेड कारपेट बिछाया गया था, और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उसे तिलक लगाया गया और फिर गले में भगवा पटका पहनाकर उसका स्वागत किया गया। उसे देखने के लिए दुकान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस मौके पर रोबोट ने बेहतरीन डांस मूव्स करके भी दिखाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया और लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

सबसे खास बात यह है कि रोबोट ने शहर में जिस दुकान का उद्घाटन किया, वह किसी इलेक्ट्ऱॉनिक सामान या कम्प्यूटर की दुकान नहीं है, बल्कि वह तो एक सैंडविच शॉप है, जिसके मालिक को अपनी दुकान का उद्घाटन इस बेहद रोचक तरीके से करवाने का आइडिया आया। दुकान पर आने के बाद आयोजकों ने रोबोट के माथे तिलक लगाकर उसे फूलों की माला भी पहनाई। इसके बाद रोबो ने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ह्युमनॉइड रोबोट की सुरक्षा के लिए साथ में गार्ड्स भी आए थे, जो पूरे समय उसका ख्याल रखते रहे। इस सैंडविच दुकान का उद्धाटन करने के बाद रोबोट ने वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया और इसके अलावा उनके साथ हाथ मिलाते हुए सेल्फी भी खिंचवाई।

इस आयोजन की सबसे खासियत इस रोबोट का डांस रहा, जो उसने दुकान की शुरुआत करने के बाद किया। रोबो ने हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रितिक रोशन की तरह जबरदस्त तरीके से डांस मूव्स दिखाते हुए लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान उसने वहां बज रहे महाकाल की भक्ति के गाने पर अपना डांस दिखाया। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी उसके साथ झूमक डांस किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रोबोट चाइनीज कंपनी यूनिट्री का बताया जा रहा है, जिसे भारत में बिद्युत इनोवेशंस कंपनी लेकर आई है। उधर सैंडविच दुकान के मालिक का कहना है कि अपनी शॉप के उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने रोबोट को चीफ गेस्ट बनाया था। अच्छी बात यह रही कि उनका यह आइडिया भी सुपरहिट हो गया और इसी रोबोट की वजह से उनकी दुकान की चर्चा चारों तरफ हो रही है और रोबो का किया हुआ डांस भी वायरल हो गया है।



Source link

Previous Post

सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News
  • सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन फोरलेन पर ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी की मौत; 3 की हालत गंभीर, Madhya-pradesh Hindi News
  • राजगढ़ में 15 गांवों के चंदे से बन रहा खाटू श्याम मंदिर ढहाया, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उमरिया में 2.5 किमी सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, बारिश में कीचड़ से परेशान छात्र, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    by admin
    August 25, 2026
    0

    अपनी दुकान के उद्घाटन पर रोबोट को बुलाने का शॉप मालिक का आइडिया सुपरहिट साबित हुआ और अब इस रोबोट...

    Recent News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    उज्जैन में दुकान के उद्घाटन पर रोबोट का रितिक जैसा डांस, गले में भगवा पटका पहन दिखाए बेहतरीन मूव्स, Viral-news Hindi News

    August 25, 2026
    सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News