• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उज्जैन फोरलेन पर ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी की मौत; 3 की हालत गंभीर, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
उज्जैन फोरलेन पर ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी की मौत; 3 की हालत गंभीर, Madhya-pradesh Hindi News

[ad_1]

एमपी के आगर मालवा में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ौद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और राहत दल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को निकालने का काम किया। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद पहुंचाए गए।

मां-बेटी की मौके पर मौत

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान सारिका पत्नी श्यामलाल और छवि पुत्री श्यामलाल के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर

हादसे में सूरजपाल, सचिन और श्याम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद में प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों का उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है।

सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक वाहन पर नियंत्रण क्यों नहीं रख सका।

[ad_2]

Source link

Views: 8
Previous Post

राजगढ़ में 15 गांवों के चंदे से बन रहा खाटू श्याम मंदिर ढहाया, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सागर में बकरियां चराने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी चली, बाप-बेटे की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।
  • 50 करोड़ से अधिक की लागत वाले कोन–विंढमगंज मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच की उठी मांग।
  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

    by Shantosh Mishra
    November 24, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। बभनी ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल...

    Recent News

    सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

    November 24, 2026

    50 करोड़ से अधिक की लागत वाले कोन–विंढमगंज मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच की उठी मांग।

    November 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News