• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में फिर लीक हुआ पेपर, IGKV में बीएससी की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ की परीक्षा रद्द, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
छत्तीसगढ़ में फिर लीक हुआ पेपर, IGKV में बीएससी की ‘प्लांट पैथोलॉजी’ की परीक्षा रद्द, Chhattisgarh Hindi News


पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ के एक यूनिवर्सिटी में फिर पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। यहां बीएससी कृषि फर्स्ट ईयर के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। पेपर लीक को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ने कई कदम उठाए हैं।

पेपर लीक होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) में फिर पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इसके चलते सात अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ विषय की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह फैसला आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में लिया गया। बैठक में 20 अगस्त को आईजीकेवी के तहत बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के विषय ‘एंटोमोलॉजी’ के पेपर लीक होने के मामले पर चर्चा की गई। इस मामले में दुर्ग जिले के एक प्राइवेट कॉलेज के एक प्रोफेसर और पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त के पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच के दौरान बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ विषय का पेपर भी लीक होने की बात सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में फिर से आयोजित की जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग पर पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित न कर पाने के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने का फैसला लिया गया तथा उसे इस संबंध में नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त के पेपर लीक प्रकरण में रायपुर पुलिस द्वारा महाविद्यालय के संलिप्त पाए गए जिन छात्रों को हिरासत में लिए गया है उनके खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही, 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के ‘एंटोमोलॉजी’ प्रश्नपत्र तथा सात अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ पेपर की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय कड़े कदम उठा रहा है। इसी संबंध में 20 अगस्त के पेपर लीक लीक प्रकरण के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने 22 अगस्त को आयोजित परीक्षा के पेपर संबंधित महाविद्यालयों को ‘हार्ड कॉपी’ के स्थान पर पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे। संबंधित महाविद्यालयों को सुबह 10 बजे से होने वाले पेपर का ईमेल सुबह साढ़े नौ बजे उपलब्ध कराया गया जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे। सोमवार को आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी इसी प्रक्रिया से संपन्न कराई जाएंगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग तथा महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता में बढ़ोतरी के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।



Source link

Previous Post

‘प्रधानमंत्री जी क्या आदिवासी मुख्यमंत्री नक्सल होते हैं?’ PM के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर JMM का हमला, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli News: सिंगरौली साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में लौटे ₹51 हजार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli News: सिंगरौली साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में लौटे ₹51 हजार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli News: सिंगरौली साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में लौटे ₹51 हजार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज
  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    by admin
    October 9, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 23:24 ISTThe Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक...

    Recent News

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    October 9, 2026
    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    October 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News