• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘एक्टर नहीं बनता तो बहुत आगे जाता’, नामी खानदान का फ्लॉप एक्टर, भाई ने खुद बताई थी बदकिस्मती की वजह

admin by admin
August 25, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘एक्टर नहीं बनता तो बहुत आगे जाता’, नामी खानदान का फ्लॉप एक्टर, भाई ने खुद बताई थी बदकिस्मती की वजह


Last Updated:August 25, 2026, 03:57 IST

राजीव कपूर, राज कपूर के छोटे बेटे, को फिल्मों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली. ऋषि कपूर ने उन्हें सबसे प्रतिभाशाली बताया था. 1985 की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से उन्हें पहचान मिली. 9 फरवरी 2021 को उनका निधन हो गया.

कपूर खानदान का नाम आते ही हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे याद आते हैं. इस परिवार ने एक तरफ राज कपूर जैसा शोमैन दिया, तो दूसरी तरफ रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और आगे चलकर करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी दिए. इसी परिवार में एक नाम ऐसा भी रहा, जिसे फिल्मों में वह सफलता नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद की गई थी. यह नाम था राजीव कपूर.

राज कपूर के छोटे बेटे राजीव ने बड़े पर्दे पर कदम रखा, अपने पिता की फिल्म में हीरो बने और एक बड़ी कामयाबी भी हासिल की, लेकिन इसके बाद उनका फिल्मी सफर आगे नहीं बढ़ सका.

राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था. उन्हें प्यार से ‘चिंपू’ कहा जाता था. उनकी जिंदगी का एक दूसरा पहलू भी था, जो उनके बड़े भाई ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में सामने रखा था. ऋषि कपूर के मुताबिक, राजीव में कई तरह की प्रतिभाएं थीं. इतना ही नहीं, ऋषि ने अपने छोटे भाई को तीनों कपूर भाइयों में सबसे ज्यादा टैलेंटेड तक बताया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में राजीव कपूर के लिए प्यार से इस्तेमाल किए जाने वाले नाम ‘चिंपू’ का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने छोटे भाई की चिंता रहती थी, क्योंकि राजीव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वह अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए. उनकी एक खासियत यह थी कि उन्हें संगीत में गहरी दिलचस्पी थी.

ऋषि कपूर ने अपनी किताब में बताया था कि राजीव ने संगीत की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी, इसके बावजूद वह पियानो बहुत अच्छा बजाते थे. उनमें कैमरे के पीछे कहानी को आकार देने की समझ थी. उनमें एडिटिंग स्किल भी थी. जब ऋषि कपूर ने फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ बनाई, तब राजीव ने फिल्म की एडिटिंग में मदद की थी. ऋषि का मानना था कि राजीव अगर एडिटिंग को ही अपना मुख्य क्षेत्र बना लेते तो इस काम में बहुत आगे जा सकते थे.

राजीव कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में की, जिसमें ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’ और ‘जबरदस्त’ जैसे नाम शामिल हैं. उन्होंने निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया. 1991 में उन्होंने ‘हिना’ फिल्म बनाई, जिसका निर्देशन उनके भाई रणधीर कपूर ने किया. इसके बाद, उन्होंने 1996 में उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ का निर्देशन किया, लेकिन फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही. उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ और 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ का निर्माण किया, जिसे ऋषि कपूर ने निर्देशित किया था.

राजीव कपूर को सबसे बड़ी पहचान 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी. यह उनके पिता राज कपूर की आखिरी निर्देशित फिल्म थी और इसमें राजीव मुख्य भूमिका में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनको लगातार सफलता नहीं मिली और उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को 58 साल की उम्र में हुआ.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

August 25, 2026, 03:57 IST



Source link

Previous Post

कार पर 3,400 किस, 55 लाख व्यूज; फिर एमपी पुलिस ने उतारी रीलबाज की खुमारी, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

यूपी में 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, दो जिलों में आठवीं तक स्कूल बंद, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी में 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, दो जिलों में आठवीं तक स्कूल बंद, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, दो जिलों में आठवीं तक स्कूल बंद, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 
  • राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।
  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 14:29 ISTपैरा-शूटरों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अधिकारियों पर कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और...

    Recent News

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    October 8, 2026
    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    October 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News