• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

घर में घुसे 4 बदमाश, मां पर राइफल तान बेटी के साथ किया रेप ; MP में खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 24, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
घर में घुसे 4 बदमाश, मां पर राइफल तान बेटी के साथ किया रेप ; MP में खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News


पीड़िता ने तीन महीनों तक ये बात अपने परिवार से छिपाई लेकिन आखिर में जब उसके पिता ने पूछा तो उसने पूरी वारदात के बारे में बताया। फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में 21 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले आधी रात चार आरोपी उसके घर में घुसे थे। आरोपियों ने उसकी मां पर राइफल तानकर परिवार को गोली मारने की धमकी दी और युवती को जबरन पास के बाड़े में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताने पर उसके भाई और मां को गोली मारने की धमकी दी थी। डर और बदनामी के कारण युवती ने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी।

पीड़िता के मुताबिक, घटना 9 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ घर पर थी। पिता बड़ी बहन के घर गए हुए थे। भाई छत पर सो रहा था, जबकि युवती और उसकी मां आंगन में चारपाई पर थीं। इसी दौरान खड़ौआ निवासी लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत, जितेन्द्र रावत और बसई निवासी जगमोहन रावत घर में घुस आए।

मां पर तान दी राइफल

आरोप है कि लोकेन्द्र ने युवती की मां पर राइफल तान दी और धमकी दी कि अगर उसने आवाज लगाई तो छत पर सो रहे बेटे को गोली मार देगा। इसके बाद योगेश, जितेन्द्र और जगमोहन युवती को धमकाते हुए पास स्थित योगेश के बाड़े में ले गए। युवती ने पुलिस को बताया कि वहां जगमोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि योगेश और जितेन्द्र उसके हाथ पकड़े खड़े रहे।

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों की धमकी से वह इतनी डर गई कि उसने अगले दिन धान में रखने वाली जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भितरवार अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डबरा और फिर जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चला। हालत में सुधार होने के बाद वह घर लौट आई, लेकिन मानसिक तनाव में रही।

तीन आरोपी गिरफ्तार

करीब तीन महीने बाद पिता ने बेटी से उसकी परेशानी का कारण पूछा। इस दौरान युवती रो पड़ी और उसने पिता को पूरी घटना बता दी। इसके बाद पिता उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। भितरवार पुलिस ने रविवार रात शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने लोकेन्द्र रावत, योगेश रावत और जितेन्द्र रावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जगमोहन रावत फरार है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार



Source link

Previous Post

भिंड में तहसीलदार के आदेश के बावजूद निर्माणाधीन शौचालय तोड़ा, CCTV में कैद दबंगई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

शाजापुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
शाजापुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

शाजापुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 
  • राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।
  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 14:29 ISTपैरा-शूटरों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अधिकारियों पर कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और...

    Recent News

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    October 8, 2026
    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    October 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News