• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, November 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

क्या अब भी हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानिए पूरा गुणा-गणित, Hockey Hindi News

admin by admin
August 24, 2026
in खेल
0 0
0
क्या अब भी हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानिए पूरा गुणा-गणित, Hockey Hindi News

[ad_1]

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की राहें काफी मुश्किल हैं। इंग्लैंड और नीदरलैंड से मिली हारों ने टीम को गर्त में ढकेल दिया है। इसके बावजूद संभावनाएं बनी हुई हैं। भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है, जानिए पूरा गुणा- गणित।

नीदरलैंड से पिछले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है। हालांकि शनिवार को आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड की अर्जेंटीना के हाथों हार ने तकनीकी तौर पर रास्ते बंद नहीं किये हैं लेकिन हरमनप्रीत सिंह की टीम को इसके लिये बड़ी जीत के साथ दूसरे मैच का परिणाम भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी।

विश्व कप के नये प्रारूप के तहत पूल ई और एफ में दूसरे दौर में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जायेंगी। इंग्लैंड को रियो ओलंपिक 2016 चैम्पियन अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया लेकिन पहले दौर में भारत पर मिली जीत के कारण इंग्लैंड के पास तीन अंक हैं। नीदरलैंड छह अंक के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है। अर्जेंटीना के भी कल मिली जीत के बाद तीन अंक हो गए हैं जबकि भारत के पास कोई अंक नहीं है ।

अब भारत को ना सिर्फ अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा बल्कि इंग्लैंड के भी बड़े अंतर से हारने की दुआ करनी होगी। अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं होगा जिसने उसे इस साल एफआईएच प्रो लीग में राउरकेला में 8-0 और 4-2 से हराया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी पिछले मैच में उसने जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारत के लिये खतरे की घंटी बजा दी है। उसके पास रियो ओलंपिक विजेता मटियास रे के रूप में अनुभवी कप्तान है जो 329 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और यह उनका छठा विश्व कप है।

भारत अगर दो गोल से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करता है तो ही अर्जेंटीना बाहर हो सकता है क्योंकि ऐसे में उसके गोल अधिक हो जायेंगे। अर्जेंटीना ने अभी तक चार गोल स्कोर किये हैं जबकि भारत के तीन गोल हैं। इसके अलावा भारतीय टीम को नीदरलैंड की इंग्लैंड पर बड़ी जीत का भी इंतजार करना होगा। इंग्लैंड के खाते में पांच गोल है लिहाजा भारत को इंग्लैंड से कम से कम चार गोल के अंतर की जरूरत होगी।

अगर भारत अर्जेंटीना को 3-1 से हराता है तो उसके नाम छह गोल स्कोर और आठ गोल गंवाने का आंकड़ा होगा। ऐसे में इंग्लैंड अगर 2-0 से हारता है तो उसके पांच गोल होंगे जबकि सात गंवाये हैं। ऐसे में भारत गोल स्कोर की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल में चला जायेगा। लेकिन भारत 3-1 से जीतता है और इंग्लैंड 1 -3 से हारता है तो इंग्लैंड के गोल स्कोर छह और गंवाये गोल आठ हो जायेंगे और फिर फील्ड गोलों की गिनती के आधार पर तय किया जायेगा।

भारत ने पिछले मैच में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया था और इंग्लैंड के खिलाफ एक फील्ड गोल पहले चरण में दागा था। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीनों फील्ड गोल किये थे तो इंग्लैंड आगे निकल जायेगा।

भारत के लिये सबसे आसान यही है कि अर्जेंटीना को दो गोल से अधिक के अंतर से हराये और इंग्लैंड कम से कम तीन गोल से हारे।

मुश्किल है भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह

कुल मिलाकर भारत की राह बहुत आसान नहीं है और सामना ऐसे प्रतिद्वंद्वी से है जो फॉर्म में है और पिछला रिकॉर्ड भी बेहतर है। नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 40 मिनट तक बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करने के बाद आखिरी क्वार्टर में दो गोल गंवाना भारत पर भारी पड़ा।

अनुभवी मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने मैच के बाद कहा ,” इस तरह के मैचों में मौके भुनाने की ही बात होती है। हमने 99 प्रतिशत भी अच्छा खेला हो तो एक प्रतिशत की गलती भी भारी पड़ जाती है और हमारे साथ वही हुआ। हमें उनका खेल पता था और हम उन्हें प्रो लीग में हरा भी चुके थे लेकिन आखिरी बीस मिनट में की गई गलतियों की वजह से हम हार गए।”

भारत को अर्जेंटीना के खिलाफ काफी चौकस रहकर पेनल्टी कॉर्नर गंवाने से बचना होगा। अर्जेंटीना के गोलकीपर टोमास सैंटियागो पहले ही चेता चुके हैं कि वह भारतीय कप्तान और दिग्गज ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ पूरी तैयारी से उतरेंगे।

उन्होंने कहा ,” भारत काफी मजबूत टीम है और उसे हराने के लिये हमें अपना 120 प्रतिशत देना होगा। आज की हॉकी में हर टीम के पास एक ट्रंपकार्ड है और भारत के लिये वह हरमनप्रीत है । हम उसका वीडियो विश्लेषण करके पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं करने देंगे।”

नीदरलैंड के खिलाफ गोल करने के कई मौके बनाने के बावजूद फील्ड गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम को सर्कल के भीतर भी बेहतर खेल दिखाना होगा। सिर्फ बेहतरीन रक्षण पर मैच नहीं जीते जा सकते और फॉरवर्ड पंक्ति को भी अपने अनुभव का इस्तेमाल करना होगा। मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण बनाये रखने पर भी फोकस करना जरूरी है जिसकी कमी नजर आ रही है।

भाषा मोना सुधीर

[ad_2]

Source link

Views: 8
Previous Post

दिल्ली में UGC पर फिर हंगामा; जंतर-मंतर और सीपी पहुंचे प्रदर्शनकारी, फोर्स तैनात, Ncr Hindi News

Next Post

Iran America War Update: Abbas Araghchi ने Trump से लेकर Obama सबको सुना दिया | Hormuz | Mojtaba

admin

admin

Next Post
Iran America War Update: Abbas Araghchi ने Trump से लेकर Obama सबको सुना दिया | Hormuz | Mojtaba

Iran America War Update: Abbas Araghchi ने Trump से लेकर Obama सबको सुना दिया | Hormuz | Mojtaba

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News