• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 23, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश के रतलाम में पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से पहुंचे दो शिक्षक और एक 15 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार को पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली में जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों और एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

गहरे पानी में जाने से नहीं निकल सके बाहर

जानकारी के मुताबिक जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल के 15 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल स्टाफ के साथ पैराडाइज वैली पहुंचे थे। दोपहर के समय कुछ विद्यार्थी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान कुछ छात्र गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को डूबता देखकर दो शिक्षक उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। हालांकि वे भी गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।

गोताखोरों ने पानी से निकालीं 3 लाशें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विजय सिंह (52), निवासी जावरा, प्रिंस पिता करण (28), निवासी जावरा और 15 वर्षीय हर्षित पाटीदार के रूप में हुई है। मृतकों में दो शिक्षक और एक स्कूली छात्र शामिल हैं।

छात्रा की बचाई गई जान

बताया गया कि हादसे के दौरान एक छात्रा भी पानी में डूबने लगी थी, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद स्कूल परिवार और जावरा क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकनिक के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घटना ने स्कूलों की ओर से आयोजित पिकनिक और बच्चों को जलाशयों के पास ले जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Previous Post

दिल्ली, झारखंड के बाद MP में भी बड़ा आंदोलन, भूखहड़ताल पर युवा; CM से मांगा ‘राखी गिफ्ट’, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

कुदरत का करिश्मा: मध्य प्रदेश में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, Chhatarpur Hindi News

admin

admin

Next Post
कुदरत का करिश्मा: मध्य प्रदेश में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, Chhatarpur Hindi News

कुदरत का करिश्मा: मध्य प्रदेश में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, Chhatarpur Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन में बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, क्या की मांग, Madhya-pradesh Hindi News
  • प्रेमिका को पाने की चाह में हैवान बना प्रेमी; दो बेटों का अपहरण कर हत्या; कुएं में फेंका, Chhatarpur Hindi News
  • कुदरत का करिश्मा: मध्य प्रदेश में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़, Chhatarpur Hindi News
  • MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा, Madhya-pradesh Hindi News
  • दिल्ली, झारखंड के बाद MP में भी बड़ा आंदोलन, भूखहड़ताल पर युवा; CM से मांगा ‘राखी गिफ्ट’, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन में बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, क्या की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    उज्जैन में बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, क्या की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 23, 2026
    0

    उज्जैन के खाराकुआं स्थित जामा मस्जिद में सेकड़ों मुस्लिम महिलाए सड़कों पर उतरीं और मस्जिद के अंदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के...

    Recent News

    उज्जैन में बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, क्या की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    उज्जैन में बुर्का-हिजाब पहन सड़क पर उतरीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं, क्या की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    August 23, 2026
    प्रेमिका को पाने की चाह में हैवान बना प्रेमी; दो बेटों का अपहरण कर हत्या; कुएं में फेंका, Chhatarpur Hindi News

    प्रेमिका को पाने की चाह में हैवान बना प्रेमी; दो बेटों का अपहरण कर हत्या; कुएं में फेंका, Chhatarpur Hindi News

    August 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News