• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हर पीड़ित तक पहुंचे राहत, बाढ़ को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के डीएम को किया अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
हर पीड़ित तक पहुंचे राहत, बाढ़ को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के डीएम को किया अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News


बाढ़ को देखते हुए सीएम योगी ने शनिवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने सभी डीएम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

CM Yogi Meeting: बाढ़ और जलभराव को लेकर सीएम योगी ने सख्ती दिखाई। सीएम योगी अफसरों के लिए हाईलेवल मीटिंग की। मीटिंग में सीएम योगी ने कहा, बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी लगातार अलर्ट हें। उन्होंने प्रयागराज के नगर आयुक्त को बाढ़ से बचाव के लिए सख्त हिदायत दी। कानपुर नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कहीं भी न हो अनावश्यक जलभराव

सीएम योगी ने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों तथा नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। लो-लैंड क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। जिन नालों में सिल्ट, कूड़ा या किसी अन्य कारण से पानी की निकासी बाधित है, उनकी तत्काल सफाई कराई जाए।

आमजन की समस्याओं का तुरंत करें समाधान

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर स्थिति देखने और आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने और जहां इसका उत्पादन हो रहा है, वहां छापेमारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहारनपुर स्थित मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। प्रमुख सचिव नगर विकास को मुख्यालय स्तर से प्रदेश के सभी 762 नगर निकायों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फील्ड में उतरे महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद

मुख्यमंत्री ने सभी महापौरों तथा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को स्थानीय पार्षदों के साथ फील्ड में जाकर जलभराव और सफाई व्यवस्था देखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे चिह्नित कर तत्काल हटाया जाए। नगर निकायों में बाहरी और अनधिकृत तत्वों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। पटरी व्यवसायियों के लिए भी व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिक सुविधाएं प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहें और जनपदों के कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहें।

नदी कटान वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश

मुख्यालय स्तर से भी सभी जिलों की 24 घंटे निगरानी की जाए। नदी कटान वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। बाढ़ में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भूमि का पट्टा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाए। बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने मिड-डे मील, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय और कक्षाओं की स्थिति की स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए।



Source link

Previous Post

पहली सैलरी थी महज ₹2000, 1 फोटोशूट ने चमका दी किस्मत, आज सिनेमा जगत पर करती हैं राज

Next Post

रिजर्वेशन हटाओ; मांगें केंद्र तक पहुंचाएंगे, UP के डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा, Ncr Hindi News

admin

admin

Next Post
रिजर्वेशन हटाओ; मांगें केंद्र तक पहुंचाएंगे, UP के डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा, Ncr Hindi News

रिजर्वेशन हटाओ; मांगें केंद्र तक पहुंचाएंगे, UP के डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते
  • जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान
  • Arun Govil As Dashrath: 29 में राम बनकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल, 68 में अब बने दशरथ, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से सामने आया भव्य अवतार
  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    by admin
    October 7, 2026
    0

    Last Updated:October 07, 2026, 10:49 ISTPV Sindhu Arctic Open 2026: पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा...

    Recent News

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    October 7, 2026
    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    October 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News