• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विश्व कप फाइनल की झड़प पर फीफा का कड़ा ऐक्शन, परेडेज को 10 मैच का बैन; अर्जेंटीना के 3 खिलाड़ी निलंबित, Sports Hindi News

admin by admin
August 22, 2026
in खेल
0 0
0
विश्व कप फाइनल की झड़प पर फीफा का कड़ा ऐक्शन, परेडेज को 10 मैच का बैन; अर्जेंटीना के 3 खिलाड़ी निलंबित, Sports Hindi News


फीफा ने विश्व कप 2026 के अलग-अलग मैचों के दौरान सामने आई घटनाओं को लेकर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन और कई खिलाड़ियों, अधिकारियों पर कड़े प्रतिबंध और जुर्माने लगाए हैं। लियान्द्रो परेडेज पर 10 मैचों का बैन लगा है।

विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद खिलाड़ियों से मारपीट करने पर फीफा ने अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की है जिसमें मिडफील्डर लियान्द्रो परेडेज को 10 मैच के लिए निलंबित किया गया है। परेडेज ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा था और गावी को जमीन पर गिरा दिया था। यह प्रतिबंध 2014 में उरुग्वे के लुइस सुआरेज पर लगाए गए प्रतिबंधों के साथ विश्व कप इतिहास की सबसे कड़ी सजा में शामिल है। डिफेंडर नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। परेडेज और मोलिना पर 90-90 हजार डॉलर, जबकि अल्माडा पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा है।

परेडेज एक साल तक रहेंगे बाहर

परेडेज पर लगा प्रतिबंध व्यावहारिक रूप से उन्हें करीब एक साल तक अर्जेंटीना टीम से बाहर रखेगा, क्योंकि जून 2027 तक टीम के कार्यक्रम में 10 मैच हैं। स्पेन के गावी पर भी इंग्लैंड के खिलाफ 26 सितंबर को वेम्बले में होने वाले नेशंस लीग मुकाबले के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है। अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर तीन मैच का प्रतिबंध और 30 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल संघ पर विश्व कप के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं के लिए 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। इनमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीत के बाद फॉकलैंड द्वीपों से जुड़ा राजनीतिक बैनर और प्रशंसकों के भेदभावपूर्ण नारे शामिल हैं। संघ को नस्लवाद विरोधी परियोजनाओं पर एक लाख डॉलर खर्च करने का भी आदेश दिया गया है। अर्जेंटीना संघ ने संकेत दिया है कि वह इन फैसलों के खिलाफ फीफा की अपील समिति में जाएगा और जरूरत पड़ने पर खेल पंचाट (सीएएस) में भी अपील करेगा।

पिछले महीने न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेले गए फाइनल में मैदान पर हुई झड़पों को फीफा ने मारपीट के मामले के रूप में दर्ज किया। यह विवाद उस समय हुआ जब अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मैच में स्पेन का दबदबा रहा और अर्जेंटीना गोल करने के मौके बनाने के लिए भी जूझता रहा। स्पेन के फॉरवर्ड फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में मैच का एकमात्र गोल किया। इससे पहले अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांदेज को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया था।

फीफा की अनुशासन समिति ने अर्जेंटीना को अपने अगले घरेलू मुकाबले में 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में खेलने का भी आदेश दिया है। फीफा ने एक अन्य स्टेडियम प्रतिबंध और एक लाख डॉलर के जुर्माने को फिलहाल स्थगित कर दिया है।



Source link

Previous Post

राजीव गांधी फाउंडेशन को RTI के दायरे में लाने की मांग खारिज; दिल्ली HC का बड़ा फैसला, Ncr Hindi News

Next Post

Iran America War Update: USS Abraham Lincoln लौटते ही खाली Western Pacific में China का कब्जा, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Iran America War Update: USS Abraham Lincoln लौटते ही खाली Western Pacific में China का कब्जा, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Iran America War Update: USS Abraham Lincoln लौटते ही खाली Western Pacific में China का कब्जा, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News