• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा; किसान ने खाया जहर, दूसरे व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 21, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा; किसान ने खाया जहर, दूसरे व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक के बाद एक सामने आई इन दोनों घटनाओं ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कार्यक्रम में मौजूद थे, उसी दौरान दो लोगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के प्रयास से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने टीकमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे एक किसान ने नगर पालिका परिषद भवन के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों घटनाओं से मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ताखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने स्थानीय समस्याएं रखीं, जिसमें पानी की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जा रही थीं।

इसी दौरान टीकमगढ़ निवासी सत्येंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें अपनी समस्या बताने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र कुशवाहा अपनी जमीन पर कथित तौर पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रिक्शे की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना के बाद किसान की हालत को लेकर उनके परिजन बेहद तनाव में नजर आए।

इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर एक और घटना सामने आई। जब टीकमगढ़ निवासी गंगू नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उसके पास मौजूद ज्वलनशील पदार्थ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

हालांकि गंगू नाम के इस शख्स ने आखिर किस समस्या को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इन दोनों घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक तरफ जहरीला पदार्थ खाने वाले सत्येंद्र कुशवाहा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आग लगाने का प्रयास करने वाले गंगू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

उधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक सामने आई इन दोनों घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जन विश्वास कार्यक्रम में मौजूद थे, उसी दौरान दो लोगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के प्रयास से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट – जयप्रकाश



Source link

Previous Post

छिंदवाड़ा में गर्भवती को 8 किमी डोली में ले गए ग्रामीण, गर्भ में बच्चे की मौत, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

गोविंदा-सुनीता आहूजा के विवाद पर भांजी आरती की दो टूक- ‘घर का मामला है कृष्णा को फोन लगाऊंगी’

admin

admin

Next Post
गोविंदा-सुनीता आहूजा के विवाद पर भांजी आरती की दो टूक- ‘घर का मामला है कृष्णा को फोन लगाऊंगी’

गोविंदा-सुनीता आहूजा के विवाद पर भांजी आरती की दो टूक- 'घर का मामला है कृष्णा को फोन लगाऊंगी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News