• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फर्जी मार्कशीट पर 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI सस्पेंड; केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 21, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
फर्जी मार्कशीट पर 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI सस्पेंड; केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े से 30 साल तक पुलिस विभाग में नौकरी करने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उसकी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हुई थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस विभाग में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर करीब 30 साल तक नौकरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मल्हारगंज थाने में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक चौहान के खिलाफ कुछ समय पहले शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई और जांच पूरी होने तक उसे निलंबित कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट में उसकी दसवीं की मार्कशीट को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आई।

दसवीं की मार्कशीट का रिकॉर्ड ही नहीं मिला

जांच के दौरान पुलिस ने चौहान की दसवीं की मार्कशीट के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल से रिकॉर्ड की जानकारी मांगी। जांच में सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिकॉर्ड में चौहान की दसवीं की मार्कशीट का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद विभागीय जांच में शैक्षणिक दस्तावेज की सत्यता पर सवाल खड़े हुए। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चंद्रशेखर चंद्रावत ने मल्हारगंज थाने को पत्र भेजकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद गुरुवार को मल्हारगंज पुलिस ने एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। अब पुलिस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, नौकरी हासिल करने के लिए उनका इस्तेमाल करने और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।

अनुकंपा नियुक्ति में दिए थे दस्तावेज

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चौहान की पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि नियुक्ति हासिल करने के लिए उसने फर्जी शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रस्तुत किए थे। यदि जांच में यह आरोप साबित होता है तो यह भी जांच का विषय होगा कि नियुक्ति के समय दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ और फर्जी रिकॉर्ड इतने लंबे समय तक विभागीय जांच से कैसे बचा रहा।

30 साल तक किसी को नहीं लगी भनक

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति हासिल करने का आरोप है, उसकी गड़बड़ी करीब तीन दशक बाद सामने आई। अब पुलिस और विभागीय स्तर पर यह भी जांच का विषय रहेगा कि इतने लंबे समय तक दस्तावेजों का सत्यापन क्यों नहीं हुआ और शिकायत सामने आने तक फर्जी रिकॉर्ड विभागीय प्रक्रिया में कैसे चलता रहा।

रिपोर्टः हेमंत



Source link

Previous Post

Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

MP के कटनी की सिटी SP नेहा पच्चिसीया की मुश्किलें बढ़ीं; इन धाराओं में दर्ज हुई FIR, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP के कटनी की सिटी SP नेहा पच्चिसीया की मुश्किलें बढ़ीं; इन धाराओं में दर्ज हुई FIR, Madhya-pradesh Hindi News

MP के कटनी की सिटी SP नेहा पच्चिसीया की मुश्किलें बढ़ीं; इन धाराओं में दर्ज हुई FIR, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते
  • जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान
  • Arun Govil As Dashrath: 29 में राम बनकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल, 68 में अब बने दशरथ, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से सामने आया भव्य अवतार
  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    by admin
    October 7, 2026
    0

    Last Updated:October 07, 2026, 10:49 ISTPV Sindhu Arctic Open 2026: पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा...

    Recent News

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    October 7, 2026
    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    October 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News