Last Updated:
Arun Govil as Dashrath in Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् से अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में नया पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म दो भागों में 2026 और 2027 में रिलीज होगी. बता दें अरुण गोविला रामानंद सागर की रामायण में राम का रोल निभाकर पूरी दुनिया में फेमस हुए थे.
रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. अब मेकर्स प्रभु राम, प्रभु लक्ष्मण और माता सीता के बाद अयोध्या के राजा दशरथ का लुक रिलीज किया है. इस किरदार को एक्टर अरुण गोविल निभा रहे हैं. जो पहले रामानंद सागर की आइकॉनिक रामायण में राम का रोल निभा चुके हैं. तब उनकी उम्र करीब 29 साल की रही होगी. अब वह 68 साल के हो गए हैं और नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स की ‘रामायणम्’ में राजा दशरथ के रूप में दिखेंगे. इससे उनका खास पोस्टर भी रिलीज हो चुका है.
रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है. दो भाग वाले इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल ने कई पीढ़ियों के दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है.
भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता, दशरथ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं. उनके फिल्म के कास्ट से जुड़ने की वजह से कहना होगा कि फिल्म की कास्टिंग को एक नया आयाम मिला है, क्योंकि इस महागाथा से गहराई से जुड़े एक एक्टर को बिल्कुल नए और अहम भूमिका में दिखाना अपने आप में खास होने वाला है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था. अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ. ”
पोस्टर में गोविल राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उनके लुक की डिटेलिंग अयोध्या के राजा के रुतबे और प्रभाव को दिखाती है. यह सामने आया पोस्टर उन दर्शकों के लिए भी खास बदलाव है, जो उन्हें राम के रूप में देखते हुए बड़े हुए हैं, क्योंकि अब वह उसी किरदार के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने आइकॉनिक बना दिया था.
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी.
फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.


