• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भारत ने महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में बनाई जगह, इंग्लैंड को किया बाहर, Sports Hindi News

admin by admin
August 21, 2026
in खेल
0 0
0
भारत ने महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में बनाई जगह, इंग्लैंड को किया बाहर, Sports Hindi News


भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप में पहले दौर के पूल डी के अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में पहुंच गई।

भारतीय महिला हॉकी टीम का बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच विश्व कप में पहले दौर के पूल डी के अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में पहुंच गई। इस ड्रॉ से भारत को एक अंक मिला जिससे उसके कुल पांच अंक हो गए। भारत पूल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। भारत ने विश्व कप अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी। इसके बाद उसने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चीन दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर पूल में शीर्ष पर रहा।

भारत को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले

भारत के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए ड्रॉ ही पर्याप्त था। इंग्लैंड को कुल 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदल सका। भारत को दूसरे दौर में पहुंचने के लिये इस मैच में सिर्फ ड्रॅा की जरूरत थी लेकिन कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। पासिंग , गेंद पर नियंत्रण और पेनल्टी कॉर्नर बनाने और बचाने हर विभाग में कमजोरियां नजर आई । भारत को मैच में छह पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रही दीपिका और नवनीत उन्हें भुनाने में नाकाम रही।

चीन ने इससे पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5 -1 से हराकर पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल किया । भारत तीन मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्ववार्टर में ही पांच पेनल्टी कॉर्नर दे डाले और तीन सौ से ज्यादा मैच खेल चुकी गोलकीपर सविता पूनिया का अनुभव काम आया।

भारत की शुरूआत आक्रामक रही और पहले पंद्रह मिनट में टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक भी तब्दील नहीं हो सका । चौथे ही मिनट में सुनेलिटा ने पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर लगा कि गोल हो गया है लेकिन नवनीत के शॉट पर गेंद भीतर जाने से पहले इशिका से टकरा गई थी और भारतीय कोच शोर्ड मारिन की खुशी काफूर हो गई।

भारतीय टीम ने मौके गंवाए

सातवें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसी बीच अचानक तेज बारिश भी शुरू हो गई । नवनीत ने दाहिने ओर से अपनी ट्रेडमार्क हिट लगाई लेकिन गेंद बायें कॉर्नर से बाहर की ओर चली गई। गेंद अभी सर्कल के भीतर ही थी और इशिका ने भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। इस बार दीपिका की ड्रैग फ्लिक सटीक नहीं लगी और गेंद बाहर की ओर निकल गई ।

तीन पेनल्टी कॉर्नर गंवाने के बाद इंग्लैंड ने जवाबी हमले बोलने शुरू किये और इसका फायदा दसवें मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला । इंग्लैंड के लिये 117 मैच खेल चुकी अनुभवी सोफी हैमिल्टन की ड्रैग फ्लिक को भारत की रशर सुनेलिटा ने बखूबी बचाया और ज्योति ने गेंद चतुराई से बाहर निकाल दी ।

अगले मिनट टेस्सा हॉवर्ड को बायीं ओर से गेंद मिली जिन्होने 278 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी इंग्लैंड की सबसे अनुभवी खिलाड़ी लिली ओसले को पास दिया लेकिन वह इसे फिनिश तक नहीं ले जा सकी ।

हाफटाइम तक स्कोर गोलरहित

तेज बारिश के बाद फिर धूप निकल आई लेकिन पहले क्वार्टर में कई मौके मिलने के बावजूद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई । दूसरे क्वार्टर में भारत ने 21वें मिनट में गोल करने का मौका गंवाया । नवनीत दाहिने ओर से गेंद लेकर आगे बढी और कप्तान सलीमा टेटे को पास दिया , सलीमा ने बेसलाइन से दौड़कर आती हुई इशिका को गेंद सौंपी लेकिन वापिस सलीमा को पास देने के प्रयास में उन्होंने यह मौका गंवा दिया।

भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में लालरेम्सियामी ने दिलाया जिस पर दीपिका ने दमदार फ्लिक भी लगाया लेकिन शानदार फॉर्म में दिख रही इंग्लैंड की गोलकीपर मिरियम प्रिचार्ड ने दाहिना पैर आगे करके बचाव किया।

इंग्लैंड को जवाबी हमले पर दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर डार्सी बोर्न का कमजोर शॉट बिछू देवी ने आसानी से रोक दिया । अगले मिनट इंग्लैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जजिस पर वैरिएशन नाकाम रहा। दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में हावर्ड को पीला कार्ड मिला जिससे अगले पांच मिनट इंग्लैंड ने दस खिलाड़ियों के साथ खेला लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा सका ।

हाफटाइम तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर सलीमा के शॉट पर गेंद इंग्लैंड के डिफेंडर की स्टिक से टकरा गई और भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर दिया गया। नवनीत ने फिर गेंद को गोल के भीतर डाला लेकिन गेंद हवा में उछलकर भीतर गई थी लिहाजा ड्रैग फ्लिक नहीं थी । इस तरह के शॉट पर गेंद जमीन को छूते हुए भीतर जानी चाहिये थी।

इंग्लैंड को 37वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सविता ने बखूबी बचाव किया और रिबाउंड पर रिवर्स हिट भी दाहिने हाथ से गेंद ऊपर की तरफ बाहर निकाल दी । इंग्लैंड को 43वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन 300 से अधिक मैच खेल चुकी सविता का अनुभव यहां भारत के काम आया और साक्षी ने बेहतरीन तरीके से बचाव किया।

भारतीय खिलाड़ियों की गलती का सिलसिला हालांकि जारी रहा और 45वें मिनट में इंग्लैंड ने आठवां पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर सलीमा ने बचाव किया । आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर भारत ने अपना रेफरल भी गंवा दिया । भारतीय डिफेंस की गलतियां जारी रही और इंग्लैंड ने अगले मिनट रेफरल पर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे बिछू ने रोका और नवनीत ने गेंद सर्कल से बाहर निकाली। इंग्लैंड ने आखिरी दो मिनट में पूरी तरह आक्रामक रूख अपनाते हुए अपने गोलकीपर को हटा दिया।

पहले ही मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2 -2 से ड्रॉ पर रोकने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदकर अपना गोल ओसत बेहतर कर लिया था। भारतीय टीम के पूल डी में पांच अंक हो गए हैं। हालांकि चीन के सात अंक और दोनों टीमें दूसरे दौर में जगह बना ली है। भारत और चीन के पूल डी में एक जीत और एक ड्रॉ के बाद चार चार अंक हैं लेकिन भारत ने दो मैचों में आठ गोल किये और तीन ही गंवाये हैं जबकि चीन ने 11 गोल किये और 5 गंवाये हैं।



Source link

Previous Post

दिल्ली में कहां लगा बुक फेयर? कार्टन बॉक्स के हिसाब से खरीदी जा सकती हैं किताबें, Ncr Hindi News

Next Post

India Helps Palestine: फिलिस्तीन की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, West Bank में बनेगा Hospital। Gaza, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
India Helps Palestine: फिलिस्तीन की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, West Bank में बनेगा Hospital। Gaza, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

India Helps Palestine: फिलिस्तीन की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, West Bank में बनेगा Hospital। Gaza, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News