• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में स्वाइल फ्लू की दस्तक, उज्जैन में महिला की मौत; परिजन बोले- कभी-कभी पार्क घूमने जाती थीं, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 20, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में स्वाइल फ्लू की दस्तक, उज्जैन में महिला की मौत; परिजन बोले- कभी-कभी पार्क घूमने जाती थीं, Madhya-pradesh Hindi News


उज्जैन के CMHO ने बताया कि महिला के घर के बाहर नाला है, जहां सूअर रहते हैं। ऐसे में संक्रमण के संभावित स्रोत की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला की मृत्यु स्वाइन फ्लू के कारण नहीं हुई है। उन्हें डायबिटीज सहित उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद पहले उज्जैन के एक अस्पताल में 4-5 दिन भर्ती रखा गया था। इसके बाद परिजन उन्हें इंदौर अस्पताल लेकर गए, जहां रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें 16 दिन आइसोलेशन में रखा गया था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें 16 अगस्त को वापस उज्जैन ले आए, घर पहुंचने के घंटेभर बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद भी CMHO महिला की मौत की अलग वजह बता रहे हैं।

मृतक महिला की पहचान उज्जैन के ऋषि नगर निवासी सरोजदेवी के रूप में हुई है, तबीयत खराब होने के बाद 30 जुलाई को उनके नाक और गले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। 31 जुलाई को आई रिपोर्ट में उनके इन्फ्लुएंजा-ए और H1N1 (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित मिली थीं। भोपाल में स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

‘ज्यादातर समय घर पर ही रहती थीं महिला’

परिजनों का कहना है कि महिला अधिकांश समय घर पर ही रहती थीं, आखिरी बार 20 जुलाई को वे इंदौर गई थीं। कभी-कभी पार्क जाती थीं। इसके अलावा उनका ज्यादा बाहर आना-जाना नहीं था। बीमारी के दौरान उन्हें सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी हुई। पहले उज्जैन में इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं होने पर इंदौर ले जाना पड़ा।

MP में स्वाइल फ्लू की दस्तक, महिला की मौत; परिजन बोले- केवल पार्क घूमने जाती थीं

अस्पताल में भर्ती थे इस तरह के लक्षण वाले और भी मरीज

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को इंदौर के कोकिला बेन अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था। जहां वे 16 दिन तक भर्ती रहीं, हालांकि इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि अस्पताल की ओर से बीमारी से बचाव या परिवार के सदस्यों की जांच को लेकर भी कोई विशेष गाइडलाइन नहीं दी गई। उनका कहना है कि अस्पताल में इसी तरह के लक्षण वाले अन्य मरीज भी भर्ती हैं। इंदौर के CMHO डॉ. माधव हासानी ने बताया बुधवार शाम तक अस्पताल ने भतीं होने या मौत होने की आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

उज्जैन CMHO का स्वाइन फ्लू से मौत होने से इनकार

उधर उज्जैन के CMHO डॉ. अशोककुमार पटेल ने चर्चा में बताया कि ‘बुजुर्ग महिला को 27 जुलाई को भर्ती किया गया था। 30 जुलाई को उनका सैंपल जांच के लिए गुजरात भेजा गया और 31 को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के घर के आसपास के 28 घरों का सर्वे कर 104 लोगों की स्क्रीनिंग कराई। राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि महिला के घर के बाहर नाला है, जहां सूअर रहते हैं। ऐसे में संक्रमण के संभावित स्रोत की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि महिला की मृत्यु स्वाइन फ्लू के कारण नहीं हुई है। उन्हें डायबिटीज सहित उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अस्पताल से घर लाए जाने के बाद उनकी मृत्यु हुई।’

भोपाल में स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हुई

उधर भोपाल में स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, दिल्ली, कर्नाटक और उप्र में भी मामले बढ़े हैं। दिल्ली में 2026 में अब तक 1,344 मामलें और बेंगलुरु में 5 में 500 छात्र और 21 कर्मचारी फ्लू जैसे लक्षणों से बीमार हुए।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव



Source link

Previous Post

40 बार फेल, 12 साल के संघर्ष में मजदूरी भी की; रुला देगी MPPSC में अफसर बने मनोज पाल की कहानी, Career Hindi News

Next Post

शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या, 2 कर्मचारियों पर आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या, 2 कर्मचारियों पर आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या, 2 कर्मचारियों पर आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते
  • जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान
  • Arun Govil As Dashrath: 29 में राम बनकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल, 68 में अब बने दशरथ, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से सामने आया भव्य अवतार
  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    by admin
    October 7, 2026
    0

    Last Updated:October 07, 2026, 10:49 ISTPV Sindhu Arctic Open 2026: पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा...

    Recent News

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    October 7, 2026
    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    October 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News