• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इंदौर में पाइप लाइन टेस्टिंग में उखड़ी 40 करोड़ की सड़क, कांग्रेस बोली- जमीन फाड़कर निकला BJP का ‘करप्शन’, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
इंदौर में पाइप लाइन टेस्टिंग में उखड़ी 40 करोड़ की सड़क, कांग्रेस बोली- जमीन फाड़कर निकला BJP का ‘करप्शन’, Madhya-pradesh Hindi News


कांग्रेस ने लिखा, ‘मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी इंदौर में 40 करोड़ रुपए में बनी सड़क फट गई। इस सड़क को बने अभी साल भर ही हुआ था कि BJP का हवा-हवाई ‘विकास’ जनता के सामने बह गया। देखिए- ‘करप्शन का मुजस्समा’।

इंदौर में 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई एक सड़क, 24 घंटे पानी की सप्लाई वाली नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान उखड़ गई। यह सड़क लगभग चार साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई थी। इस दौरान ना केवल पानी की पाइप लाइन पहले ही टेस्ट में फेल हो गई, बल्कि सड़क भी गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क की ऊपरी सतह पानी की सप्लाई शुरू करते हुए भारी दबाव की वजह से फट गई और फिर वहां बनी दरारों से तेज दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा। सड़क के अचानक धंसने के बाद, उस इलाके में मौजूद गाड़ियां और पैदल चलने वाले लोग तेजी से उस जगह से दूर हटते दिखे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को शहर के गोराकुंड चौराहे से करीब 20 मीटर दूर सड़क के बीच नई पानी की लाइन की टेस्टिंग के वक्त हुई। इस दौरान वहां सड़क से अचानक पानी निकलने लगा। पानी निकलने वाले हिस्से में सड़क टूटकर खुल गई और वहां बड़ा गड्डा हो गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद इंदौर नगर निगम के सदस्य और सूचना समिति के प्रमुख राजेंद्र राठौर ने इस प्रोजेक्ट की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए कई कामों, जिनकी कुल लागत लगभग 1,000 करोड़ रुपए थी, की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

राठौर ने कहा कि उन्होंने पहले भी तत्कालीन मेयर और नगर निगम कमिश्नर के सामने निर्माण की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था, लेकिन कार्रवाई सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही सीमित रही। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले ही बनने के बावजूद इस सड़क की बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोराकुंड का यह इलाका स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में शामिल है और क्षतिग्रस्त हुई यह सड़क तीन साल भी नहीं टिक पाई और निगम को कई बार डामर से पैचवर्क कराना पड़ा। उधर इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया।

सिंघार बोले- सड़क खोल रही महाभ्रष्टाचार की पोल

इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इंदौर में 40 करोड़ की सड़क, सिर्फ 1 साल में भाजपा सरकार के महा भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। जनता के करोड़ों रुपए से बनी सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई और अब सड़क बीच से फट गई।’

आगे उन्होंने कहा, ‘विडंबना देखिए यह हाल मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले और नगरीय प्रशासन मंत्री के अपने शहर इंदौर का है। मुख्यमंत्री जी ये सिर्फ सड़क में गड्ढा नहीं, भाजपा सरकार के घोटालों के स्पष्ट प्रमाण है। सवाल सिर्फ़ सड़क की गुणवत्ता का नहीं, जनता की मेहनत की कमाई के दुरुपयोग का है। भ्रष्टाचार की सड़क कब तक चलेगी? अब सरकार को हिसाब देना होगा।’

कांग्रेस ने बताया करप्शन का मुजस्समा

उधर कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी इंदौर में 40 करोड़ रुपए में बनी सड़क फट गई। इस सड़क को बने अभी साल भर ही हुआ था कि BJP का हवा-हवाई ‘विकास’ जनता के सामने बह गया। देखिए- ‘करप्शन का मुजस्समा’।



Source link

Previous Post

एमपी के स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप, जांच के आदेश, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

कार्तिक आर्यन के साथ सेट पर बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते समय लगी गंभीर चोट, घुटने की हो सकती है सर्जरी

admin

admin

Next Post
कार्तिक आर्यन के साथ सेट पर बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते समय लगी गंभीर चोट, घुटने की हो सकती है सर्जरी

कार्तिक आर्यन के साथ सेट पर बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते समय लगी गंभीर चोट, घुटने की हो सकती है सर्जरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News