• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुस्कान पर 3 सेकेंड में चाकू से 4 वार, MP के रेस्टोरेंट में मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 18, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
मुस्कान पर 3 सेकेंड में चाकू से 4 वार, MP के रेस्टोरेंट में मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, Madhya-pradesh Hindi News


जबलपुर के एक रेस्टोरेट में हुई महिला कर्मचारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी झगड़े के बाद मुस्कान को चाकू से गोद डाला था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। 

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई महिला कर्मचारी का हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी युवक कोने में खड़े होकर अपना काम कर रही महिला पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ 4 वार करता दिख रहा है। हमला करने के बाद भी आरोपी आराम से अपना काम करता रहा। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के किचन में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना क्षेत्र के महफिल रेस्टोरेंट में खाना बनाने को लेकर एक महिला मुस्कान और पुरुष कर्मचारी पवन बर्मन में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई जिसकी शिकायत के बाद मैनेजर ने पवन को डांट लगाई और काउंटर पर जाकर बैठ गया। इससे गुस्साए पवन ने किचन में रखे चाकू से मुस्कान को गोद डाला।

मुस्कान की चीख सुनकर रेस्टोरेंट के एक अन्य कर्मचारी ने देखा कि लहूलुहान हालत में मुस्कान जमीन पर बैठी थी और पवन के हाथ में चाकू था। कुछ देर बाद रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी भी दौड़कर किचन में पहुंच गए। उन्होंने मुस्कान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पवन मौके से फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के पहुंचने के बाद पवन ने चाकू वहीं फेंक दिया था। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक भी घबरा कर बाहर निकल गए। सोमवार शाम को चाकू मारने का वीडियो सामने आया।

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी युवक पवन कुछ दूरी पर खड़ी साथी कर्मचारी मुस्कान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता नजर आ रहा है। उसने मुस्कान पर चाकू से करीब 4 वार कर लहूलुहान कर दिया था। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुचाया गया, जहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान आरोपी भी मौका पाकर फरार हो गया था। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सामने आया सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम साक्ष्य है। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। एएसपी के अनुसार, पवन का काम के दौरान अक्सर किसी न किसी कर्मचारी से विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है मामले में जांच पड़ताल जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाटन की रहने वाली मुस्कान चौधरी करीब एक साल से महफिल रेस्टोरेंट में सर्विस प्रोवाइडर का काम कर रही थी। बरगी निवासी पवन भी वहां काम करता था। घटना वाले दिन दोनों किचन में काम कर रहे थे। खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पवन मुस्कान से बहस करने लगा और इसके बाद मुस्कान किचन में रोटी बनाने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पवन ने युवती मुस्कान चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 बार चाकू से वार किए। इसके बाद खून से लगे चाकू लेकर मौके पर खड़ा रहा। मुस्कान बचाओ-बचाओ बोलकर चीखती-चिल्लाती रही। चाकू लगने के बाद किचन में ही निढाल होकर गिर गई।

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले पवन का एक ऐसी लड़की से विवाद हुआ था, जिससे वह प्यार करता था। विवाद के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान बच गई थी। पुलिस की जांच में पवन के स्वभाव को लेकर भी जानकारी सामने आई है, वह गुस्सैल स्वभाव का था। काम के दौरान अक्सर किसी न किसी कर्मचारी से उसका विवाद होता रहता था। इसको लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर और मालिक उसे कई बार डांट चुके थे।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अभी तक जांच में विवाद की मुख्य वजह मुस्कान की पवन को लेकर मैनेजर से की गई शिकायत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उस समय विवाद सुलझा दिया था।

रिपोर्ट – विजेंद्र यादव



Source link

Previous Post

ना कोई चोट ना मारपीट के निशान; ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

शिवपुरी में प्रीतम लोधी का बयान वायरल, 99 गालियां सुनने के बाद 100वीं पर जवाब देने की कही बात, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
शिवपुरी में प्रीतम लोधी का बयान वायरल, 99 गालियां सुनने के बाद 100वीं पर जवाब देने की कही बात, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

शिवपुरी में प्रीतम लोधी का बयान वायरल, 99 गालियां सुनने के बाद 100वीं पर जवाब देने की कही बात, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News