• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तेरा दिमाग ज्यादा खराब हो गया है…काफिला रोकने पर भड़के भाजपा विधायक, डीएसपी से की तू तड़ाक, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 17, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
तेरा दिमाग ज्यादा खराब हो गया है…काफिला रोकने पर भड़के भाजपा विधायक, डीएसपी से की तू तड़ाक, Uttar-pradesh Hindi News


वृंदावन में शनिवार की देर शाम खासा हंगामा हो गया। काफिले की गाड़ी रोके जाने पर भाजपा विधायक भड़क गए और मौके पर मौजूद डीएसपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

Video Viral: हरियाली तीज पर व्यवस्था बनाने के लिए वृंदावन में काफिला रोकने पर भाजपा विधायक डीएसपी पर भड़क गए। विधायक और डीएसपी के बीच खासी गरमागर्मी हो गई। आग बबूला हुए विधायक ने डीएसपी की हैसियत बताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक और डीएसपी के बीच बहसबाजी की सूचना पर अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की। बीच सड़क पर हुए इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बताया जाता है कि अलीगढ़ के कोल से भाजपा विधायक अनिल पाराशर शनिवार की रात को हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने आए थे। प्रोटोकॉल के तहत विधायक के आने की खबर स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके चलते बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी कार का नंबर मैसेज कर दिया गया जिससे विधायक की कार शहर के अंदर जा सके। बताया जाता है कि विधायक की गाड़ियों के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां सौ शैय्या अस्पताल बैरियर पर पहुंचीं तो यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी (डीएसपी) अमित पाठक ने काफिले के आगे चल रही विधायक की गाड़ी अंदर आने दी, लेकिन पीछे की दो गाड़ियां रोक दीं। इसी बात पर विवाद हो गया।

विधायक की गाड़ी की एंट्री का मिला था मैसेज

डीएसपी का कहना था कि जिस गाड़ी की एंट्री का मैसेज मिला, उसे जाने दिया, बाकी दो गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं थी। डीएसपी के इतना कहने पर विधायक आगबबूला हो गए और सरेआम पुलिस अधिकारी को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। विधायक ने अधिकारी को उसकी हैसियत बताई और यहां तक कह दिया कि तेरा दिमाग ज्यादा ख़राब हो गया है, जबकि डीएसपी और बीचबचाव करा रहे अन्य पुलिस अधिकारी सर-सर करते रहे। विधायक के साथ आए लोग पुलिस अधिकारियों पर तानाशाह होने का आरोप लगाते रहे। पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच हुए इस विवाद का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि वाहनों के प्रवेश करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। बाद में सब सामान्य हो गया।

क्या बोले भाजपा विधायक

अलीगढ़ जिले की कोल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल पाराशर का कहना है कि वृंदावन जाना हुआ था, एक रिश्तेदार हैं, अटाला चुंगी के पास रहते हैं, उनका हालचाल लेने जाना था। मथुरा से वृंदावन जाने के लिए निकले थे, वह अटाला चुंगी पर बैरियर लगा हुआ था, स्टाफ ने तैनात पुलिसकर्मियों को बताया भी गया था, आधा घंटे बाद भी गाड़ी नहीं निकलने दी गई। जबकि अन्य पुलिस अधिकारियों व अन्य गाड़ियां निकाली गईं। वहां मौजूद सीओ जो तैनात थे, उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया गया, तब जाकर मुझे स्वयं गाड़ी से उतरकर सीओ अमित पाठक के पास जाना पड़ गया। हमारी गाड़ी जानबूझकर, दुर्भावना से रोकी गई। हमने यह कहा कि वर्दी का सम्मान कीजिए। मामले की एक तरफा वीडियो वायरल की जा रही है। इस मामले मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की जाएगी



Source link

Previous Post

आरक्षण के मसले पर बात करें, कहीं देर न हो जाए, परिवहन मंत्री दयाशंकर से बोले संजय निषाद, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Bihar Weather 17 August: सोमवार को भभुआ,गया,जमुई, नवादा में भारी बारिश; पटना में बूंदाबांदी के आसार, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
Bihar Weather 17 August: सोमवार को भभुआ,गया,जमुई, नवादा में भारी बारिश; पटना में बूंदाबांदी के आसार, Bihar Hindi News

Bihar Weather 17 August: सोमवार को भभुआ,गया,जमुई, नवादा में भारी बारिश; पटना में बूंदाबांदी के आसार, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची
  • बकरी पालन: जमुनापारी या बरबरी? जानें यूपी के पशुपालकों के लिए कौन सी नस्ल देगी बंपर दूध और ज्यादा मुनाफा
  • घुटने में चोट के बाद भी नहीं रुके बिग बी? KBC 18 के सेट से शेयर की दौड़ते हुए तस्वीर, बोले- बहुत कुछ करना बाकी है
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: बॉक्सर परवीन हुड्डा का कमाल, भारत को दिलाया 13वां गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।

    by Shantosh Mishra
    October 3, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। ओबरा सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित निजी DAV विद्यालय परिसर में नगर पंचायत द्वारा कथित तौर...

    Recent News

    ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।

    October 3, 2026
    एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

    एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

    October 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News