• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सब्सिडी वाले खाद की बिक्री रोकी, किसानों को फसलें खराब होने का डर, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सब्सिडी वाले खाद की बिक्री रोकी, किसानों को फसलें खराब होने का डर, Madhya-pradesh Hindi News


पूरे मध्य प्रदेश में सब्सिडी वाली खाद की बिक्री रोके जाने से किसानों को अपनी फसलें खराब होने का डर सताने लगा है। सरकार ने स्टॉक मिलान होने तक सभी सरकारी और निजी केंद्रों पर अगले आदेश तक खाद की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाली खाद की बिक्री पूरी तरह से रोक दी है। सरकार ने अब पूरे राज्य में स्टॉक के मिलान (स्टॉक रिकॉन्सिलिएशन) का आदेश दिया है। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग ने 14 अगस्त को शाम 7 बजे से सब्सिडी वाले फर्टिलाइजर की बिक्री को अगले आदेश तक आदेश दिया है। विभाग का कहना है कि फर्टिलाइजर बेचने वालों के पास मौजूद असल स्टॉक का मिलान केंद्र के इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (iFMS) पोर्टल पर दर्ज मात्रा से किया जाएगा। बता दें कि, इस सरकारी आदेश के बाद किसानों को खाद संकट का डर सताने लगा है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि विभाग के सचिव निशांत बरवाड़े ने 14 अगस्त को सभी जिला कलेक्टरों को खाद स्टॉक मिलान से जुड़ा आदेश जारी किया था। हालांकि, इस ऑर्डर में यह नहीं बताया गया कि डिजिटल और फिजिकल स्टॉक के बीच कितना अंतर है। यह अंतर कहां पाया गया है या वेरिफिकेशन में कितना समय लगेगा। इसमें खाद की बिक्री दोबारा से शुरू करने की तारीख भी नहीं बताई गई है।

सरकार ने कहा है कि कामकाज बंद रहने की अवधि के दौरान राज्य के मार्केटिंग फेडरेशन बिक्री केंद्रों, प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों, एमपी एग्रो आउटलेट्स या निजी खाद डीलरों के जरिए सब्सिडी वाली खाद न बेची जाए।

बता दें कि, राज्य के अधिकतर हिस्सों में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है और फसल बढ़ने के अलग-अलग चरणों में किसानों को यूरिया और दूसरी खादों की जरूरत होती है। धान उगाने वाले किसान उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें समय पर खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है।

अधिकारियों ने कहा है कि कृषि विभाग द्वारा खाद बिक्री इसलिए रोकी गई है क्योंकि विभाग यह पता लगाना चाहता है कि सरकार के डिजिटल सिस्टम में दिखाया गया स्टॉक, डीलरों और डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों के पास मौजूद स्टॉक से मैच करता है या नहीं।

80 लाख किसान होंगे फैसले से प्रभावित : राहुल दूत

इस सरकारी आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान संघ के नेता राहुल दूत ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उन किसानों की फसलों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, जिनके पास खाद का स्टॉक पहले ही खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसा आदेश पहली बार जारी किया गया है। प्रदेश के करीब 80 लाख किसान इससे प्रभावित होंगे। स्टॉक की जांच कैसे की जाएगी? जिन लोगों के पास खाद नहीं है, उन्हें खतरा हो सकता है। अगर उन्हें कालाबाजारी का डर है, तो सारा डेटा ऑनलाइन होना चाहिए। जब ​​व्यापारी ऑनलाइन हैं, तो उन्हें सारा स्टॉक दिखना चाहिए और यह पता चलना चाहिए कि कालाबाजारी कहां हो रही है।

कांग्रेस ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

कांग्रेस पार्टी ने खाद का स्टॉक जारी नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि मोहन यादव सरकार ने स्टॉक की जांच के नाम पर सब्सिडी वाली खाद की बिक्री को अनिश्चित काल के लिए रोककर राज्य में खाद का संकट और बढ़ा दिया है। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान पहले से ही खाद की भारी कमी और लंबी लाइनों से जूझ रहे हैं और ऊपर से मोहन यादव सरकार ने ‘स्टॉक मिलान’ के बहाने पूरे राज्य में खाद की बिक्री पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है। अगर सरकार तुरंत यह रोक नहीं हटाती है, तो कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए जबर्दस्त आंदोलन करेगी।



Source link

Previous Post

Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची
  • बकरी पालन: जमुनापारी या बरबरी? जानें यूपी के पशुपालकों के लिए कौन सी नस्ल देगी बंपर दूध और ज्यादा मुनाफा
  • घुटने में चोट के बाद भी नहीं रुके बिग बी? KBC 18 के सेट से शेयर की दौड़ते हुए तस्वीर, बोले- बहुत कुछ करना बाकी है
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: बॉक्सर परवीन हुड्डा का कमाल, भारत को दिलाया 13वां गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।

    by Shantosh Mishra
    October 3, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। ओबरा सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित निजी DAV विद्यालय परिसर में नगर पंचायत द्वारा कथित तौर...

    Recent News

    ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।

    October 3, 2026
    एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

    एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

    October 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News