• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ के असर से बारिश का दौर जारी रहेगा। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून टर्फ की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश के आसार हैं। रायसेन और नर्मदापुरम में भी भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है।

भोपाल और ग्वालियर-चंबल में भी असर

मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, पूर्वी हिस्से में सक्रिय सिस्टम का असर भोपाल, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी देखने को मिलेगा। 16, 17 और 18 अगस्त को इन संभागों के कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में बारिश का दौर ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।

बीते सप्ताह प्रदेश में अच्छी बारिश हुई

मानसून के लिहाज से मध्य प्रदेश में बीता सप्ताह बेहतर रहा। सात दिन में प्रदेश में औसतन 4.2 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही सीजन की कुल बारिश 21.4 इंच पहुंच गई है। हालांकि यह सामान्य कोटे से 12 प्रतिशत यानी करीब 3 इंच कम है। अब तक प्रदेश में 24.4 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

अगस्त के दूसरे सप्ताह में मानसून टर्फ, डिप्रेशन और लो प्रेशर एरिया सक्रिय रहे। इसके कारण खासकर पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हुई। भोपाल में दो दिन में ही 8.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पुराने और नए शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सीहोर में भी भारी बारिश के कारण कोलांस नदी उफान पर रही और बड़ा तालाब में पानी की आवक बढ़ी। अब बड़ा तालाब सिर्फ **डेढ़ फीट खाली** है।

9 दिन देरी से आया था मानसून

इस बार मानसून मध्य प्रदेश में 9 दिन देरी से 24 जून को पहुंचा था। हालांकि अगले नौ दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। देरी के कारण जून में बारिश सामान्य से 30 प्रतिशत कम रही। जुलाई के पहले सप्ताह में स्थिति सुधरी और बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक हो गई। दूसरे सप्ताह में मानसून कमजोर रहा और औसतन आधा इंच भी बारिश नहीं हुई। इसके बाद तीसरे सप्ताह में मानसून ने रफ्तार पकड़ी और 3.3 इंच बारिश हुई। चौथे सप्ताह और अगस्त के दूसरे सप्ताह में भी भारी बारिश का दौर बना रहा।



Source link

Previous Post

मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सब्सिडी वाले खाद की बिक्री रोकी, किसानों को फसलें खराब होने का डर, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 7-8 लोगों को कुचला, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP Weather: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News
  • मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सब्सिडी वाले खाद की बिक्री रोकी, किसानों को फसलें खराब होने का डर, Madhya-pradesh Hindi News
  • Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 7-8 लोगों को कुचला, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 7-8 लोगों को कुचला, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 16, 2026
    0

    अदिति शर्मा अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे...

    Recent News

    MP में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 7-8 लोगों को कुचला, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 7-8 लोगों को कुचला, Madhya-pradesh Hindi News

    August 16, 2026
    MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बीच नदी में फंसा 100 यात्रियों से भरा स्टीमर, तेज बहान में बहने लगा और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

    August 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News