• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली ‘बाइक रेंटल सर्विस’, किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली ‘बाइक रेंटल सर्विस’, किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया, Chhattisgarh Hindi News


रेलवे का कहना है कि यह सेवा पर्यटकों, छात्रों, व्यावसायिक यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी उपयोगी होगी। यात्री स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के साथ अपनी सुविधा के अनुसार शहर में आवागमन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई पहल करते हुए दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सर्विस (मोटरसाइकिल किराया सेवा) शुरू की है। रेलवे ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा है। इसके शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जाने के लिए एक और किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।

SECR की तरफ से बताया गया कि इस बाइक रेंटल सुविधा को बिलासपुर स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास स्थापित किया गया है, और यह बाइक रेंटल सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि यहां से बाइक किराए पर लेने के लिए यात्री को वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी जमा कराना अनिवार्य होगा।

दो घंटे के लिए कितना लगेगा बाइक का किराया?

रेलवे ने बाइक किराए की अवधि के आधार पर अलग-अलग दरें तय की हैं। चार घंटे तक बाइक लेने पर 100 रुपए, चार से आठ घंटे के लिए 200 रुपए, आठ से 16 घंटे के लिए 300 रुपए और 16 से 24 घंटे के लिए 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।

निजी काम से कहीं जाने वालों को होगा फायदा

रेलवे के अनुसार नई सुविधा से खासतौर पर ऐसे यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें ट्रेन से उतरने के बाद शहर के भीतर कम दूरी की यात्रा करनी होती है। यात्री ऑटो या टैक्सी का इंतजार किए बिना अपनी जरूरत के अनुसार बाइक लेकर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे स्थानीय आवागमन में लगने वाले समय और खर्च दोनों में कमी आ सकती है।

रेलवे ने बताया इस पहल का उद्देश्य

रेलवे का कहना है कि यह सेवा पर्यटकों, छात्रों, कारोबारी काम से आने वाले यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी उपयोगी होगी। यात्री स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के साथ अपनी सुविधा के अनुसार शहर में आवागमन कर सकेंगे। रेलवे के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को सुविधाजनक, किफायती और त्वरित परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ने शुरू की 'बाइक रेंटल सर्विस', किराये पर मिलेंगे वाहन; देना होगा इतना किराया

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने किया रेंट सर्विस का उद्धाटन

रेलवे की इस पहली बाइक रेंट सर्विस का शुभारंभ प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइक रेंटल सेवा की शुरुआत को स्टेशनों पर आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

‘बिना इंतजार किए आवागमन कर सकेंगे यात्री’

उधर इस सेवा की शुरू होने की जानकारी देते हुए साउथ-ईस्टर्न-सेंट्रल रेलवे ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बिलासपुर स्टेशन पर 24×7 बाइक रेंटल सर्विस का शुभारंभ। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा के माध्यम से यात्री स्टेशन से शहर के विभिन्न स्थानों तक बिना इंतजार, अपनी सुविधा और समय के अनुसार आसानी से आवागमन कर सकेंगे।’

‘आसान, किफायती और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा’

वहीं बिलासपुर DRM ने इस बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिली नई सुविधा। अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन से शहर में स्थानीय आवागमन होगा और भी आसान, किफायती एवं सुविधाजनक। यात्रियों के लिए बाइक रेंटल सेवा शुरू की गई है, जो 24×7 उपलब्ध रहेगी। कम दूरी की यात्रा हो या शहर भ्रमण, अब यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बाइक किराए पर लेकर समय और खर्च दोनों की बचत कर सकेंगे।’



Source link

Previous Post

झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News