[ad_1]
नई दिल्ली: बालू महेंद्र के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सदमा’ भले ही शुरू में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इसके संगीत और कमल हासन और श्रीदेवी की जबरदस्त एक्टिंग ने इसे यादगार बना दिया. साल 1983 की फिल्म का एक दिल को छू लेने वाला गाना ‘ऐ जिंदगी गले लगा ले’ को सुरेश वाडकर ने गाया था. इसे मशहूर संगीतकार इलैयाराजा ने कंपोज किया था. गीतकार गुलजार ने इसके बोल लिखे थे. साउथ इंडिया के मशहूर संगीतकार ने इस गाने को एक अलग, दिल में उतर जाने वाली और सुकून देने वाली धुन दी, जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव और उन्हें अपनाने के भाव को अच्छे से जाहिर करती है. सुरेश वाडकर की सुकून भरी और इमोशनल आवाज ने फिल्म में किरदार के सफर में छिपे दर्द, उम्मीद और हिम्मत को बहुत अच्छे से जाहिर किया.
[ad_2]
Source link

