• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

40 सेकेंड में 46 थप्पड़, रायपुर में छात्र पर ताबड़तोड़ हमला; चेहरे पर मारी लात, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 11, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
40 सेकेंड में 46 थप्पड़, रायपुर में छात्र पर ताबड़तोड़ हमला; चेहरे पर मारी लात, Chhattisgarh Hindi News


वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड के दौरान छात्र को 46 से अधिक थप्पड़ मारे गए। वीडियो में एक युवक पीड़ित छात्र के चेहरे पर लात मारते हुए भी दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड के दौरान छात्र को 46 से अधिक थप्पड़ मारे गए। वीडियो में एक युवक पीड़ित छात्र के चेहरे पर लात मारते हुए भी दिखाई दे रहा है।

क्या था मामला

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल में छात्रों के बीच विवाद के बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया, जिन्होंने पीड़ित छात्र के साथ कथित तौर पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में प्रसारित कर दिया गया।

आरोपी ने खुद को बताया डॉन

वायरल वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पीड़ित छात्र को धमकाया गया। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों में से एक ने खुद को ‘डॉन’ बताते हुए अपनी मां के वकील होने का धौंस दिखाया और कहा कि उसकी ‘जज से सेटिंग है’। इन कथित धमकियों के बाद पीड़ित छात्र और उसके परिजनों में भय का माहौल होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद एक छात्र ने स्कूल के बाहर से कुछ लड़कों को बुलाया। इसके बाद इन युवकों ने कथित तौर पर पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल पर प्रबंधन पर भी उठे सवाल

पीड़ित पक्ष ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य को दी गई थी और शिकायत भी की गई लेकिन इसके बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, स्कूल में खुद को असुरक्षित महसूस करने और लगातार डर एवं दबाव की स्थिति के चलते छात्र ने आखिरकार स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) ले लिया। छात्र के स्कूल छोड़ने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले को लेकर चिंता और बढ़ गई है। पीड़ित छात्र के साथ मारपीट के अलावा घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किए जाने से छात्र की मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी भी प्रतीक्षित है।



Source link

Previous Post

झारखंड प्रोटेस्ट में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर, CCTV खंगालेगी पुलिस, Jharkhand Hindi News

Next Post

सिंगरौली के सुलियरी गांव में कुएं में गिरे तीन सियारों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सिंगरौली के सुलियरी गांव में कुएं में गिरे तीन सियारों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के सुलियरी गांव में कुएं में गिरे तीन सियारों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News