• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नशेड़ी देवर ने भाभी संग कर डाला ‘कांड’, छत पर चढ़कर तीन घंटे तक किया ड्रामा, कैसे उतरा नीचे?, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
नशेड़ी देवर ने भाभी संग कर डाला ‘कांड’, छत पर चढ़कर तीन घंटे तक किया ड्रामा, कैसे उतरा नीचे?, Uttar-pradesh Hindi News


आगरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर देवर ने भाभी को पीट दिया। घटना के बाद देवर तीन मंजिला छत पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। करीब तीन घंटे के ड्रामे के बाद देवर को नीचे उतारा गया।

Agra News: यूपी के आगरा में एक युवक ने अपनी भाभी के साथ कुछ ऐसा कर डाला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इसके बाद युवक बिल्डिंग पर चढ़ गया और तमाशा खड़ा कर दिया। युवक को नीचे उतारने को लेकर पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। पूरा मामला कमला नगर के मनोहरपुर निषाद चौक का है। जानकारी के अनुसार नशे ही हालत में युवक ने भाभी से मारपीट कर दी। इसके बाद तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक ड्रामा करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को समझाबुझा कर करीब तीन घंटे बाद नीचे उतारा। आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया है।

पुलिस को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक तीन मंजिला इमारत पर चढ़ा हुआ है। बार-बार जान देने की बात कह रहा है। कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग के नीचे लोगों की भीड़ जुटी थी। पुलिस ने युवक से संवाद किया। नीचे आने को कहा, लेकिन वह नीचे आने से लगातार मना करता रहा। कहने लगा कि कोई ऊपर आया तो छलांग लगा देगा। चौकी इंचार्ज राकेश झा उसे लगातार समझाते रहे। करीब तीन घंटे के बाद आरोपित नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपित ने घर पहुंचते ही पुन: अपनी विधवा भाभी से मारपीट कर दी। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नशे की हालत में घर गया था युवक

कमला नगर थाना इंचार्ज पवन सैनी ने बताया कि युवक का नाम सूरज उर्फ सरप्पा (22) निवासी निषाद चौक मनोहरपुर है। आरोपित सुबह के समय नशे की हालत में घर आया। अपनी भाभी से नशे के लिए और पैसे मांगने लगा। न देने पर मारपीट कर दी। पहले अपने मकान की छत पर चढ़ा। बाद में बगल की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गया। भाभी से मारपीट करने पर उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।

पड़ोसियों ने देवर-भाभी सहित तीन को पीटा

वहीं दूसरी कौशांबी जिले से देवर-भाभी की पिटाई का मामला सामने आया है। करारी थाना बैशकांटी गांव की सरिता देवी पत्नी रमेश सरोज ने बताया कि वह अपने घर का निर्माण करा रही थी। आरोप है कि विपक्षी ने निर्माण कार्य में रोक लगवा दिया। इसे लेकर सात अगस्त को वह निर्माण सामाग्री हटा रही थी। तब विपक्षी धर्मवीर ने अपने परिजन के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई में उसके कपड़े तक फट गए। बीच-बचाव करने पहुंचे देवर महेंद्र व ससुर रामलौटन को भी पीटा गया। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने हस्ताक्षेप कर किसी तरह सभी की जान बचाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मवीर, उसके पिता फूलसिंह, गिरधारी एवं दुखई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

माधुरी दीक्षित का दर्दभरा गाना, हर बोल तोड़ देता है मजबूर औरत का दिल, लता मंगेशकर ने बनाया यादगार

Next Post

बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News

admin

admin

Next Post
बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News

बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News