• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांवड़ियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक एक कार से लग गई थी जिसके बाद कार सवार अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 

ग्वालियर में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला किए जाने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। किला गेट थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 युवकों ने कांवड़ियों पर लाठी-डंडे, सरिए और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात ग्वालियर से 4-5 युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके में उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य युवक सवार बताए जा रहे हैं। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद के दौरान 24 साल विवेक यादव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने एकजुट होकर कांवड़ियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों के अलावा सरिए और हथौड़े का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। हमले में विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराजगी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना किला गेट थाना क्षेत्र में होने और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के नजदीक होने के कारण शुरुआती स्तर पर दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांवड़ियों के साथियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने बहोड़ापुर थाने के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब 2 से 3 घंटे तक चक्काजाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा।स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद देर रात जाम खुल सका।

20 आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अरशद खान, गोलू और अकील खान सहित 14 नामजद और कुल 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर हत्या के की कोिष, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Source link

Previous Post

गजब! घायल मरीज के सिर पर माली ने ठोके टांके, सिर में छोड़ दी सुई और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा 'नो-मीटिंग्स डे', CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News
  • गजब! घायल मरीज के सिर पर माली ने ठोके टांके, सिर में छोड़ दी सुई और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News
  • श्योपुर के कराहल में खाद-बीज दुकानों की जांच के दौरान कृषि विभाग की टीम से मारपीट का आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंदसौर लॉ कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 2 घंटे चला आंदोलन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    सीएम यादव ने बताया, 'आज छिंदवाड़ा से एक नई शुरुआत हो रही है। अब शुक्रवार को किसी भी कार्यालय में...

    Recent News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News