• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News


पारिवारिक विवाद अक्सर रिश्तों को खूनी अंत तक ले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया है, जहां एक फौजी पति ने गुस्से में आकर पहले अपनी पत्नी की गोली मार दी। इसके बाद खुद उसे अस्पताल ले गया, लेकिन मौत होने पर वह वहां से भाग गया। 

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारतीय सेना के एक जवान पर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है।घटना के बाद आरोपी पत्नी को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां उसकी मौत का अहसास होते ही वह शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतका के पति के अलावा सास -ससुर के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड इलाके की है। आरोपी की पहचान भारतीय थल सेना में कार्यरत सोहन सिंह सिंकरवार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी रानी सिंकरवार (30) के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से रानी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी।

पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद आरोपी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन जब उसे लगा कि रानी की मौत हो चुकी है तो वह उसके शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद अंबाह पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पारिवारिक विवाद में की हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति सोहन सिंह सिंकरवार, उसके पिता नरोत्तम सिंकरवार और मां मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या सहित बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पिता ने आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग

मृतका के पिता रमेश तोमर ने अपनी बेटी के पति और ससुरालवालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

हथियार और हत्या की वजह ढूंढने में जुटी पुलिस

अंबाह के एसडीओपी रवि प्रकाश भदौरिया ने बताया कि देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

रिपोर्ट- अमित कुमार



Source link

Previous Post

उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

Next Post

नरसिंहपुर में नाबालिग हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी देने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
नरसिंहपुर में नाबालिग हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी देने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

नरसिंहपुर में नाबालिग हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी देने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News