• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 6, 2026
in देवरिया
0 0
0
बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में बिजली संकट को लेकर उर्जा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा अधिकारियों पर फूटा है। देवरिया के लार में 10 दिन, गाजीपुर के गहमर में 12 दिन जले ट्रांसफारमर नहीं बदलने पर दोनों जिलों के अधिकारियों पर ऐक्शन हुआ है।

फुंके ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर देवरिया और गाजीपुर के अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। देवरिया के लाल क्षेत्र में 10 दिन में फुंका ट्रांसफारमर न बदले जाने की शिकायत पर मुख्य अभियंता गोरखपुर (द्वितीय) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं गाजीपुर के गहमर में 12 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर वहां के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधीक्षण अभियंता को भी कड़ी चेतावनी दी गई है।

यह कार्रवाई गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जले हुए ट्रांसफार्मरों के समयबद्ध प्रतिस्थापन, कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा तथा विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। कार्यवाही के निर्देश ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल ने दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता को समय पर बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने देवरिया, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, फतेहपुर सहित विभिन्न जनपदों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय से न बदले जाने के मामलों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिशासी अभियंताओं से जवाब-तलब करते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही हर हाल में तय की जाएगी।

कांवड़ मार्ग पर करें विद्युत सुरक्षा इंतजाम

ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि पूर्वांचल क्षेत्र में शिकायतों के निस्तारण की गति को तेज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं गंभीरता से नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। बैठक में प्रबंध निदेशक नितीश कुमार, मयूर माहेश्वरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

7 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचा सूर्य घर योजना

एक अन्य पोस्ट में मंत्री ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब 50 लाख घरों तक पहुंच चुका है। हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश ने देशभर में अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में 7.21 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित हो गया है। प्रतिदिन लगभग 3,200 नए रूफटॉप सोलर लगाकर यूपी देश में नंबर-1 हो गया है। लखनऊ दैनिक और कुल रूफटॉप सोलर स्थापना के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल है।

बताया कि 11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, बैंकों और अधिकृत वेंडर्स के सहयोग से तेजी से कार्य जारी है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और ठोस कार्ययोजनाओं के कदम से कदम मिलाकर चल रहा है, जिससे न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।



Source link

Previous Post

नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News
  • नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना के सिकारोड़ी में कीचड़ भरी सड़क पर बच्ची का सवाल वायरल, ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग उठाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी के करंजिया में सहायक यंत्री को कार्यमुक्त करने की मांग, सरपंचों ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शिवपुरी में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 6, 2026
    0

    उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में बिजली संकट को लेकर उर्जा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा अधिकारियों पर फूटा...

    Recent News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    August 6, 2026
    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News