• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दतिया में पार्टी के कड़े ऐक्शन के बाद आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं को दी कौन सी नसीहत, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 5, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
दतिया में पार्टी के कड़े ऐक्शन के बाद आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं को दी कौन सी नसीहत, Madhya-pradesh Hindi News


दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी की तारीफ करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, ‘मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।’

मध्य प्रदेश में दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए मंगलवार को जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इस ऐक्शन के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं थीं कि अब उपचुनाव के दौरान भितरघात करने वाले बड़े नेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है, इसी बीच बुधवार सुबह इलाके के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी से मिलने उनके भोपाल स्थित घर जा पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने तिवारी के साथ अपने संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी सी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दोनों के बीच सालों पुराना रिश्ता होने की जानकारी दी और कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थाई रहते हैं।’

तिवारी से मुलाकात के बाद मिश्रा ने कहा कि वे उन्हें 25 सालों से जानते हैं और उनके बीच पारिवारिक रिश्ता रहा है। आशुतोष की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दतिया में हुई हार के बाद भी उन्होंने किसी का नाम लेकर नाराजगी नहीं जताई, जो सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से ऐसा कोई भी काम, टिप्पणी या व्यवहार न करने की नसीहत दी, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे।

आशुतोष तिवारी के साथ हुई मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने इस मेल-मिलाप की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की और इसके साथ ही उन बातों को झूठा बताया जो उनके और आशुतोष तिवारी को लेकर मीडिया में चल रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।’

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रहे तिवारी को अपना अनुज बताते हुए मिश्रा ने कहा कि हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी और न आज है। उन्होंने लिखा, ‘आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।’

आगे तिवारी की तारीफ करते हुए मिश्रा ने लिखा, ‘आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। साल 2003 में जब मैंने डबरा से चुनाव लड़ा था, तब से मैंने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराजगी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है।’

उन्होंने बताया, ‘आशुतोष तिवारी जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।’

पूर्व मंत्री ने आगे अपने समर्थकों को नसीहत देते हुए कहा कि ‘मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।



Source link

Previous Post

रीवा में कट्टा लहराकर रील बनाने और कथित फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस व साइबर सेल जांच में जुटी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

मुरैना के पोरसा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर सड़क नहीं बनने से बारिश में गांव का संपर्क टूटता, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मुरैना के पोरसा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर सड़क नहीं बनने से बारिश में गांव का संपर्क टूटता, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मुरैना के पोरसा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर सड़क नहीं बनने से बारिश में गांव का संपर्क टूटता, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News