• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एयरफोर्स में ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक का मर्डर, आखिर जीजा ने साले को क्यों मरवा डाला?, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 4, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
एयरफोर्स में ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक का मर्डर, आखिर जीजा ने साले को क्यों मरवा डाला?, Madhya-pradesh Hindi News


MP Crime: मध्य प्रदेश के बैतूल में भारतीय वायुसेना में चयनित युवक मोहित गलफट की ज्वाइनिंग से एक दिन पहले हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, ससुर की कृषि भूमि पर कब्जा करने की साजिश के तहत मृतक के जीजा ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

MP Crime: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भारतीय वायुसेना (Air Force) में चयनित 22 वर्षीय युवक मोहित गलफट की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मोहित 26 जुलाई को ट्रेनिंग के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन उससे एक दिन पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश का मास्टरमाइंड उसका जीजा ही निकला। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा ने साले की हत्या की योजना बना डाली? आइए जानते हैं पूरा मामला।

26 जुलाई को करनी थी ज्वाइनिंग, 25 जुलाई को हो गया गायब

पुलिस के मुताबिक, आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी मोहित गलफट 25 जुलाई की रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन खेत के पास उसके जूते और मोबाइल संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से आसपास के कुओं की तलाशी ली, जहां एक कुएं से मोहित का शव बरामद हुआ। उसके गले में एल्यूमीनियम का तार लिपटा हुआ था। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

आखिर जीजा ने क्यों रची साजिश?

पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित की बहन ने राजा मस्की से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि राजा मस्की की नजर अपने ससुर की करीब सात से आठ एकड़ कृषि भूमि पर थी। उसे लगता था कि अगर मोहित रास्ते से हट जाएगा तो भविष्य में उसकी पत्नी के जरिए जमीन पर कब्जा करना आसान हो जाएगा।

पुरानी रंजिश ने भी बढ़ाई साजिश

जांच में यह भी सामने आया कि सह-आरोपी संजय उर्फ पिंटिया गलफट और आकाश गलफट के परिवार का मोहित के परिवार से खेत, सिंचाई, पाइपलाइन और कुएं के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश ने हत्या की साजिश को और मजबूत किया।

नौकरी पर जाने से पहले इसलिए मारा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पता था कि मोहित का भारतीय वायुसेना में चयन हो चुका है और वह 26 जुलाई को ट्रेनिंग के लिए रवाना होने वाला है। उन्हें आशंका थी कि नौकरी पर चले जाने के बाद जमीन से जुड़ी उनकी योजना पूरी करना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से उन्होंने ज्वाइनिंग से पहले ही हत्या करने का फैसला किया।

मंदिर जाने के बहाने खेत तक ले गए

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की रात मोहित गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए सोनपापड़ी खरीदकर लौट रहा था। तभी संजय और आकाश उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर खेत स्थित झोपड़ी तक ले गए। वहां पहले से मौजूद राजा मस्की के साथ मिलकर तीनों ने एल्यूमीनियम के तार से उसका गला घोंट दिया।

शव कुएं में फेंका, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया राज

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर खेत के कुएं में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके जूते दूसरी जगह फेंक दिए गए, लेकिन जल्दबाजी में मृतक का मोबाइल आरोपियों की झोपड़ी में ही छूट गया। यही मोबाइल और अन्य वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य पुलिस के लिए पूरे मामले का खुलासा करने में अहम साबित हुए।

तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने मृतक के जीजा राजा मस्की, संजय उर्फ पिंटिया गलफट और आकाश गलफट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

Previous Post

डिंडौरी के स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 6 बच्चे घायल, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सतना के जसो में लापता युवक का शव बोरी में मिला, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सतना के जसो में लापता युवक का शव बोरी में मिला, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सतना के जसो में लापता युवक का शव बोरी में मिला, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News