• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अर्जुन पुरस्कार पाना सपना है.., CWG में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने बताई आगे की प्लानिंग, Other-sports Hindi News

admin by admin
August 3, 2026
in खेल
0 0
0
अर्जुन पुरस्कार पाना सपना है.., CWG में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने बताई आगे की प्लानिंग, Other-sports Hindi News


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू का अगला कदम एशियंस गेम्स में पदक जीतना है। उन्होंने कहा है कि मुझे वहां पदक जीतना है, जहां अभी तक नहीं जीत सकी हूं। उन्होंने अर्जुन पुरस्कार को बचपन का सपना बताया है और उसे जीतना चाहती हैं।

ओलंपिक रजत पदक विजेता और लगातार तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू ने स्वीकार किया कि अपेक्षाओं का दबाव हमेशा रहता है, लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेलों में पदक जीतना है।

चानू ने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक के साथ अपनी सफलता की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 के गोल्ड कोस्ट, 2022 के बर्मिंघम और 2026 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भार वर्ग में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2022 और 2025 में रजत पदक भी जीते हैं। इसके अलावा एशियाई और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी वह पदक अपने नाम कर चुकी हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में सफल अभियान के बाद रविवार को ‘पीटीआई’ से बातचीत में चानू ने कहा, ”पदक जीतकर बहुत खुशी मिलती है, लेकिन उसे जीतना आसान नहीं होता। इसके बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और आगामी प्रतियोगिताओं में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव होता है। काफी दबाव रहता है। मेरे लिए एशियाई खेलों का पदक बहुत महत्वपूर्ण है। ‘’ उन्होंने कहा, ”मैं पूरी कोशिश करूंगी क्योंकि मुझे वहां पदक जीतना है, जहां मैं अब तक नहीं जीत सकी हूं। इसलिए एशियाई खेल मेरे लिए बहुत अहम हैं। मेरा अगला लक्ष्य वहीं पदक जीतना है जिससे दबाव भी है। ”

चानू ने कहा कि उनके लिए हर पदक आगे बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा बनता है। उन्होंने कहा, ”कुछ खिलाड़ी पदक जीतकर बहुत खुश हो जाते हैं, लेकिन मेरे लिए हर पदक नई ताकत देता है। मुझे लगता है कि अगला पदक जीतने के लिए और भी अधिक मेहनत करनी होगी। ‘’ अपने करियर के अच्छे और दुखद पलों को याद करते हुए चानू ने कहा कि दोनों अलग-अलग ओलंपिक से जुड़े हैं और पेरिस ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक चूकने के बाद दोबारा खुद को संभालना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ”हर प्रतियोगिता में पदक जीतने का दबाव रहता है। हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में भाग लेना होता है। वहां पदक जीतना मेरा भी सपना था, लेकिन पेरिस ओलंपिक में बहुत मामूली अंतर से पदक चूकने का मुझे बेहद दुख हुआ। ‘’ उन्होंने कहा, ”उसके बाद खुद को दोबारा तैयार करना और सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना बहुत कठिन था। मुझे आगे की योजना बनानी पड़ी और कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ”

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करना चाहती हैं मीराबाई चानू

चानू ने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने ऊपर रखी गई जिम्मेदारियों और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, ”2014 में ग्लास्गो में भारत के लिए रजत पदक जीतकर मुझे बहुत खुशी हुई। उसके बाद भारतीय भारोत्तोलन को लेकर मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गईं। मुझे तय करना था कि मैं क्या करना चाहती हूं और कितनी दूर तक जाना चाहती हूं। ‘’ उन्होंने कहा, ”धीरे-धीरे मैं अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन को समझने लगी और यह भी पता चला कि इसके लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। मैंने भारतीय भारोत्तोलन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। समय के साथ सभी का सहयोग मिला और मुझे खुशी है कि अपने कोच विजय शर्मा की मदद से मैं यह सब हासिल कर सकी। ‘’ एशियाई खेलों की तैयारियों पर चानू ने कहा कि वह किसी विशेष ट्रेनिंग की योजना नहीं बना रही हैं। उन्होंने कहा, ”महत्वपूर्ण बात यह होगी कि खेलों तक मैं चोट से दूर रहूं। किसी विशेष ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है, सामान्य अभ्यास ही जारी रहेगा। ‘’ उन्होंने यह भी कहा कि खेल रत्न पुरस्कार मिलने के बावजूद अगर उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिलता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी क्योंकि यह उनके बचपन का सपना है।



Source link

Previous Post

घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News

Next Post

शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें

admin

admin

Next Post
शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें

शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News
  • BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News
  • शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें
  • अर्जुन पुरस्कार पाना सपना है.., CWG में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने बताई आगे की प्लानिंग, Other-sports Hindi News
  • घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News

    IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 3, 2026
    0

    लखनऊ के राजाजीपुरम-सी ब्लाक में आईएएस हिमांशु गौतम के मकान के भूतल पर किराए पर रह रहे एसीपी बजारखाला रंजीत...

    Recent News

    IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News

    IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News

    August 3, 2026
    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News