• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कल से दो जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, एक जिले में 10 दिन की छुट्टी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
कल से दो जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, एक जिले में 10 दिन की छुट्टी, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में श्रावण माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी के साथ मुजफ्फरनगर और मेरठ में 12वीं तक के सभी स्कूलों में लंबी छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

School Closed: सावन महीने के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले में 12वीं तक के सभी स्कूलों और कॉलेज में लंबी छुट्टी की घोषणा हुई है। डीएम के आदेश के मुताबिक मुजफ्फरनगर में आठ और मेरठ में 10 दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा बरेली और एटा में पूरे सावन भर हर सोमवार और कासगंज में हर शनिवार और सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के कारण सभी स्कूल और कॉलेज तीन अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की वजह से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो गई है। 11 अगस्त को शिवरात्रि तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। श्रावण मास 28 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसी तरह मेरठ में डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल कॉलेजों को 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

एटा में परिषदीय विद्यालयों का श्रावण सोमवार रहेगा अवकाश

श्रावण मास में निकल रही कावड़ यात्राओं को लेकर शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों का प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने निर्देश जारी कर श्रावण मास में पड़ने वाले सभी सोमवार को अवकाश घोषित किया है। उन्होंने एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय प्रधानाध्यापकों निर्देशित किया है सोमवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। अवकाश के दिन शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल में पहुंचकर शासन से विद्यालय में संचालित योजनाओं, कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। सोमवार के अवकाश में शिक्षक-शिक्षिकायें निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचेगे और छुट्टी के समय ही वापस आयेंगे। उन्होंने बताया है कि श्रावण मास में पड़ने वाले सभी सोमवार को अवकाश रहेगा। शासन से दिये गये निर्देशों का सभी प्रधानाध्यापक पालन सुनिश्चित करें। इसी तरह कासगंज में पूरे महीने हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का डीएम ने आदेश जारी किया है।

श्रावण महीने के पहले सोमवार के मद्देनजर शिव मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

यूपी के मुजफ्फरनगर में श्रावण माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मंदिरों में एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है जबकि संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ अधिकारियों ने जिले सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को मजबूत कर दिया है। ये व्यवस्थाएं वार्षिक कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत की गई हैं।



Source link

Previous Post

35 साल पुरानी वो फिल्म, 1 गाने में जवानी की दुहाई देती रही रेखा, कैमियो में छा गया था सुपरस्टार

Next Post

घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News

घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News